delhi pice traffic advisory for 9 february these roads will be c दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 9 फरवरी को ये रास्ते रहेंगे बंद; क्या है वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 9 फरवरी को ये रास्ते रहेंगे बंद; क्या है वजह

दिल्ली में 9 फरवरी को राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर होने वाले एक आधिकारिक कार्यक्रम के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

Sat, 7 Feb 2026 05:16 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 9 फरवरी को ये रास्ते रहेंगे बंद; क्या है वजह

दिल्ली में सोमवार को घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। 9 फरवरी को राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर होने वाले एक आधिकारिक कार्यक्रम के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। इस मामले को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट के अनुसार ट्रैफिक को अलग-अलग रास्तों पर मोड़ा जा सकता है।

कहां-कहां रहेगा डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांति वन चौक और आईपी फ्लाईओवर जैसे प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ से दिल्ली गेट तक, शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक, दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग, शांति वन से निषाद राज मार्ग और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बायपास तक के आसपास के रास्तों पर भी जरूरत के अनुसार प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा

ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली जिले की ओर जाने वाले यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है, ताकि जाम और देरी से बचा जा सके। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मौसम बदलेगा; वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद बढ़ेगा तापमान, 13 तक का हाल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।