delhi news mcd demolishes another illegal construction in uttam nagar दिल्ली के उत्तम नगर में फिर तोड़फोड़ कार्रवाई; MCD ने हटाया अवैध निर्माण, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के उत्तम नगर में फिर तोड़फोड़ कार्रवाई; MCD ने हटाया अवैध निर्माण

दिल्ली के उत्तम नगर में एकबार फिर तोड़फोड़ की कार्रवाई सामने आई है। नगर निगम ने उत्तम नगर में पुलिस के साथ मिलकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Mon, 13 April 2026 02:50 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
दिल्ली के उत्तम नगर में फिर तोड़फोड़ कार्रवाई; MCD ने हटाया अवैध निर्माण

दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को उत्तम नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत निगम के पश्चिम जोन के बिल्डिंग विभाग ने दिल्ली पुलिस की टीम के साथ मिलकर इमारत पर मौजूद अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही ही। इस संबंध में स्थानीय निवासियों के अनुसार यह कार्रवाई बीते महीने होली के दिन हुई हत्याकांड के आरोपी के घर पर की गई है। इस दौरान निगम की टीम और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस द्वारा अवैध निर्माण को हटाने से पहले इस क्षेत्र में बेरिकेडिंग की। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पूरी कार्रवाई की ड्रोन के जरिए भी निगरानी की गई।

नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर ऐक्शन

हालांकि, निगम अधिकारियों ने सोमवार की कार्रवाई को लेकर स्पष्ट किया है कि हमारा लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा कोई मामला नहीं है। उल्लंघनकर्ता को कार्रवाई से पहले अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिया गया। उल्लंघनकर्ता के द्वारा कोई जवाब न मिलने पर निगम ने अतिक्रमण व अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की।

हथौड़े से इमारत के ऊपर के हिस्से को तोड़ा

इसमें तीन इमारत को जोड़ते हुए अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। इसके बाद निगम के कर्मचारियों ने हथौड़े से इमारत के ऊपर के हिस्से को तोड़ना शुरू किया। कई अन्य हिस्सों को तोड़ने के लिए जेसीबी व बुलडोजर को भी लाया गया। इसके जरिय भी कार्रवाई की गई। उल्लंघनकर्ता ने निगम के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

एक से डेढ़ महीने तीसरी बार उत्तम नगर में ऐक्शन

निगम के पश्चिमी जोन प्रशासन की उत्तम नगर में एक से डेढ़ महीने में यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले बीते महीने आठ मार्च को भी इस तरह से निगम ने नालों पर बने अवैध कब्जे को हटाने हुए कार्रवाई की थी। इसमें निगम द्वारा बताया गया कि बरसाती नाले के प्रवाह को रोकने और अन्य अतिक्रमण व अवैध निर्माण के मद्देनजर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 14 मार्च को भी निगम ने उत्तम नगर में अतिक्रमण के तहत कई भोजनालय सील किए थे।

कई भोजनालय सील

इस मामले को लेकर बाद निगम प्रशासन ने 14 मार्च को अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर के इस्तेमाल से कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत निगम ने कई भोजनालायों को सील कर दिए थे। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पश्चिम जोन जोन के बिल्डिंग विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

सड़क से अतिक्रमण हटाया गया

अभियान के मद्देनजर बीते महीने 14 मार्च को कई किलोमीटर सड़क से अतिक्रमण को हटाया। कई अवैध मीट की शॉप, दुकानों समेत सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध कब्जे के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस का सहयोग लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तम नगर में चला बुलडोजर, तरुण हत्याकांड के बाद अवैध भोजनालयों को किया गया सील

आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई उत्तम नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे केवल सुरक्षा सुनिश्चित करने और अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए मौजूद रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तम नगर मौत मामले में SC सख्त, CBI पहले ही कई मामलों में व्यस्त

लगातार किया जाएगा निरीक्षण

निगम की टीमों इसी तरह की प्रत्येक कार्रवाई से पहले निरीक्षण करते हैं। निरीक्षण के दौरान उल्लंघन पाए जाने पर क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई हो सकती है। अतिक्रमण विरोधी अभियान पश्चिमी क्षेत्र में चल रहे अभियान का एक हिस्सा है। बीते महीने सुभाष नगर में लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध कब्जे को हटाकर खाली कराया गया। इस अभियान में सड़क पर मौजूद उन अस्थायी ढांचों को हटाया जा रहा है, जिन्होंने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में MCD मेयर चुनाव: क्या निगम में फिर खिलेगा कमल? पूरा समीकरण
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।