delhi news facilities in all delhi govt schools to be inspected cm issues warning दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की होगी जांच; सीएम की कड़ी चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की होगी जांच; सीएम की कड़ी चेतावनी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सरकारी स्कूल में सुविधाओं की कमी देख सभी स्कूलों के ढांचागत ऑडिट का आदेश दिया है। उन्होंने बेहतर बुनियादी सुविधाओं पर जोर देते हुए अधिकारियों को जल्द सुधार के सख्त निर्देश दिए हैं।

Fri, 8 May 2026 05:33 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की होगी जांच; सीएम की कड़ी चेतावनी

दिल्ली सरकार ने अपने सभी सरकारी स्कूलों का ढांचागत ऑडिट कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली के एक स्कूल का निरीक्षण किया जहां उन्हें बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई में भारी कमियां मिलीं। सीएम ने छात्रों से बातचीत के बाद सुरक्षा और शिक्षा के स्तर पर किसी भी लापरवाही के प्रति अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। सरकार ने स्कूल प्रशासन से सुधार कार्यों की विस्तृत सूची मांगी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि स्कूलों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी रही है। इसे सुधारने और छात्रों को सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार पिछले एक साल से युद्धस्तर पर काम कर रही है।

सभी सरकारी स्कूलों का ऑडिट कराने का फैसला

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार अपने सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चरल ऑडिट कराएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली के रूपनगर में दिल्ली सरकार के एक स्कूल का निरीक्षण किया जहां उनको बुनियादी सुविधाओं की कमी मिली। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने सभी सरकारी स्कूलों का ऑडिट कराने का फैसला किया।

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों से पीने के पानी की सुविधा, अग्नि सुरक्षा, साफ-सफाई, गर्मी से राहत के उपाय और पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था के बारे में बातचीत की। स्कूल का दौरा करने के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि छात्रों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जरूरी सुधारों की मांगी लिस्ट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल प्रशासन से जरूरी सुधार कार्यों की एक विस्तृत सूची मांगी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बुनियादी सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था में जरूरी सुधारों की एक सूची जमा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फीस जमा करने के मामले में लोगों को राहत,अब यह काम नहीं कर सकेंगे दिल्ली के स्कूल

युद्धस्तर पर काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कुप्रबंधन, जर्जर बुनियादी ढांचा और बुनियादी सुविधाओं में कमियों की समस्या बनी हुई थी। मौजूदा सरकार बीते एक साल से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। यही नहीं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बुनियादी ढांचे में सुधार करने और स्कूलों में छात्रों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर लगातार काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के स्कूलों में अब बजेगी 'वाटर बेल', बच्चों की सेहत को देख सरकार का फैसला

गर्मी चलेंगी रेमेडियल कक्षाएं

इस बीच दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेमेडियल कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह कक्षाएं 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए होंगी। इसका उद्देश्य छात्रों के सीखने के समग्र परिणामों में सुधार लाना है। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक यह कक्षाएं सोमवार से 23 मई तक आयोजित की जाएंगी। इसमें 3 कक्षाएं होंगी जो एक-एक घंटे की होगी। कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए विज्ञान और गणित विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली: सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान, किनकी एक्स्ट्रा क्लास?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।