दिल्ली-NCR में सुबह चली तेज आंधी, बदला मौसम; IMD ने फिर दी भीषण गर्मी की चेतावनी
Delhi NCR Weather Update: आज सुबह अचानक चली तेज हवाओं (आंधी) ने दिल्ली एनसीआर में मौसम का रुख मोड़ दिया। इसके बाद लोगों को ठंडा-ठंडा कूल-कूल का एहसास कराया। IMD द्वारा कहा गया था- आज अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Delhi NCR Weather Update: मौसम विभाग ने 14 मई को अनुमान लगाया था कि शुक्रवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज सुबह अचानक चली तेज हवाओं (आंधी) ने दिल्ली एनसीआर में मौसम का रुख मोड़ दिया। इसके बाद लोगों को ठंडा-ठंडा कूल-कूल का एहसास कराया। IMD द्वारा कहा गया था- आज अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
सुहाने मौसम के बीच आई तेज गर्मी की चेतावनी
सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी और शाम तक इसकी गति घटकर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। शनिवार को आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। हालांकि इसके साथ ही तेज गर्मी की चेतावनी भी दी गई थी- “राजधानी में अगले तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।”
बुधवार को कई इलाकों में हो चुकी बारिश
हालांकि, सुबह और रात के समय हवा चलने से लोगों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसा देखने को भी मिला। सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार रात 12 बजे के बाद भी हल्की बारिश हुई। सफदरजंग में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और लोगों को उमस का एहसास हुआ।
सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। नमी का अधिकतम स्तर 84 फीसदी और न्यूनतम स्तर 23 फीसदी दर्ज किया गया।
एएनआई-पीटीआई के इनपुट भी शामिल हैं।




साइन इन