Delhi NCR Noida Heavyrainfall Hailstorm दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश, ओले भी गिरे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश, ओले भी गिरे

दिल्ली से सटे नोए़डा में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई इलाकों में ओले गिरने की खबर भी सामने आ रही है।

Tue, 27 Jan 2026 06:04 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश, ओले भी गिरे

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में झमाझम बारिश के बाद लोगों को एक बार फिर ठंड बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच दिल्ली से सटे नोए़डा औरल गाजियाबाद में भी एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई इलाकों में ओले गिरने की खबर भी सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में ये बदलाव आया है। वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को अब और ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। बता दें, मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें:NCR में आएगी प्लॉटों की योजना, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; क्या है लोकेशन और साइज

मौसम विभाग ने आज गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं दिल्ली में बारिश और तूफाव का येलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में कल यानी बुधवार के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इससे पहले दिल्ली में दोपहर तक बारिश की संभवना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।