delhi metro station viral video man urinating dmrc reaction passenger outrage मेट्रो स्टेशन पर पेशाब वाले वीडियो पर DMRC का पहला बयान, लोगों से की ये अपील, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मेट्रो स्टेशन पर पेशाब वाले वीडियो पर DMRC का पहला बयान, लोगों से की ये अपील

दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों में भारी गुस्सा है, जिस पर डीएमआरसी ने सफाई बनाए रखने और ऐसी घटनाओं की सूचना देने की अपील की है।

Tue, 20 Jan 2026 01:56 PMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेट्रो स्टेशन पर पेशाब वाले वीडियो पर DMRC का पहला बयान, लोगों से की ये अपील

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लेकर आक्रोश जता रहे हैं। अब इस मामले में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) का बयान सामने आया है। डीएमआरसी ने लोगों से मेट्रो परिसर में साफ-सफाई रखने की अपील की है।

DMRC की प्रतिक्रिया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। DMRC ने बयान जारी कर सभी यात्रियों से अपील की कि वे मेट्रो परिसर को साफ-सुथरा रखने में मदद करें। उन्होंने कहा, 'यदि किसी यात्री को ऐसा कोई कृत्य दिखे, तो तुरंत स्टाफ या अधिकारियों को सूचित करें।' DMRC ने यात्रियों से सहयोग मांगा ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट्रो में विदेशी महिला से बदसलूकी, स्टेशन पर पेशाब... इन 'जाहिलों' का इलाज कब?

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

वायरल वीडियो में एक शख्स मेट्रो स्टेशन पर ग्लास रेलिंग के पास खड़े होकर पेशाब करता दिखा। यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में वह व्यक्ति बीच में रुक जाता है, क्योंकि उसे पता चलता है कि उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है और फिर वह जल्दी से वहां से चला जाता है। घटना पिंक लाइन के एक स्टेशन की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

वायरल वीडियो में एक शख्स मेट्रो स्टेशन पर ग्लास रेलिंग के पास खड़े होकर पेशाब करता दिखा। यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में वह व्यक्ति बीच में रुक जाता है, क्योंकि उसे पता चलता है कि उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है और फिर वह जल्दी से वहां से चला जाता है। घटना पिंक लाइन के एक स्टेशन की बताई जा रही है।

यात्रियों में भारी गुस्सा

इस वीडियो को देखकर यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स में आक्रोश फैल गया है। कई लोगों ने इसे सार्वजनिक जगहों पर नागरिक जिम्मेदारी की कमी बताया। एक यूजर ने लिखा, 'लोग मेट्रो को अपना घर समझ बैठे हैं। यहां सब कुछ करने लगते हैं।' कुछ ने बताया कि रात के समय सफर करते वक्त अब डर लगता है। लोग थूकने, कचरा फेंकने जैसी अन्य समस्याओं का भी जिक्र कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो स्टेशन में शख्स ने की पेशाब; वायरल हुआ VIDEO, क्या बोले लोग?

लोगों ने सख्स कार्रवाई की मांग की

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने व्यक्ति की पहचान करने और सख्त सजा देने की मांग की है। कई ने जुर्माना, ब्लैकलिस्टिंग और गिरफ्तारी की बात कही। लोग कह रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो की विश्वस्तरीय सफाई और सुविधाओं को बचाने के लिए जागरूकता और कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।