delhi mausam vibhag says delhiites face biting cold winds weather forecast until 10th feb दिल्ली में 3 दिन सर्द हवा का सितम, नजर आएंगे हल्के बादल; 10 फरवरी तक का हाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 3 दिन सर्द हवा का सितम, नजर आएंगे हल्के बादल; 10 फरवरी तक का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली और एनसीआर में अगले 3 दिन तेज हवाएं चलेंगी। दिन में धूप निकलने के बावजूद हल्की ठंड महसूस होगी। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस रिपोर्ट में जानें 10 फरवरी तक के मौसम का हाल…

Thu, 5 Feb 2026 06:02 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 3 दिन सर्द हवा का सितम, नजर आएंगे हल्के बादल; 10 फरवरी तक का हाल

मौसम विभाग की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5, 6, 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज सर्द हवाओं का सितम देखा जाएगा। इससे धूप निकलने के बावजूद हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने पर आसमान साफ हो जाएगा।

बीते 24 घंटे का हाल

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बुधवार को भी मौसम लगभग ऐसा ही था। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ कोहरा कम हो गया और सुबह आठ बजे के बाद धूप निकल आई। दिनभर अच्छी धूप खिली रही जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है।

तीन दिन तेज सर्द हवाओं का सितम

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से तीन दिनों तक यानी 7 फरवरी तक दिन में तेज सर्द हवाओं का सितम देखा जाएगा। गुरुवार को सर्द हवा की स्पीड 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा जबकि शुक्रवार और शनिवार को इसके 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। और कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी देखा जा सकता है।

10 फरवरी तक आंशिक बादलों की आवाजाही

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार से दिन में आंशिक रूप से हल्के बादल देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से लेकर 10 फरवरी तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। इस हफ्ते यानी 10 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं होगी। 8 से 10 फरवरी के दौरान हवा की स्पीड धीमी रहेगी। दिल्ली में 6 फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 6 से लेकर 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 और 8 फरवरी को 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में 7, 9 और 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Delhi Weather Update
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद में इंदौर में दूषित पानी के मामले पर सवाल, राज्य सभा में क्या मिला जवाब?
ये भी पढ़ें:जेएनयू छात्र संघ के सभी मेन पदाधिकारी 2 सेमेस्टर के लिए सस्पेंड, एंट्री पर रोक
ये भी पढ़ें:पाक हिंदू शरणार्थियों को हटाने के आदेश पर रोक, SC ने DDA से मांगा जवाब

कैसा रहेगा पलूशन?

पलूशन की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 339 रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से संकेत मिल रहे हैं कि अब तीन दिनों तक हवा की गति अच्छी रहेगी जिससे पलूशन में कुछ कमी देखी जा सकती है। हालांकि दिल्ली की हवा से प्रदूषण अभी पूरी तरह साफ होने की संभावना बहुत कम है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।