delhi mausam rain expected and weather will changed due to western disturbance तप रही दिल्ली को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सहारा; 15 मार्च को बारिश के आसार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

तप रही दिल्ली को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सहारा; 15 मार्च को बारिश के आसार

Delhi Weather: दिल्ली में मार्च की शुरुआत से जारी असामान्य गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद है। एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 

Thu, 12 March 2026 07:51 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तप रही दिल्ली को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सहारा; 15 मार्च को बारिश के आसार

दिल्ली में मार्च की शुरुआत से ही तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मार्च के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे दिल्ली-NCR में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान गिरकर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

35.8 डिग्री रहा तापमान

IMD के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सीजन के औसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पालम में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, लोधी रोड में 36.1 डिग्री, रिज क्षेत्र में 36.6 डिग्री और आया नगर में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक रहा।

14 मार्च से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल और परसों यानी 13 और 14 मार्च को दोनों ही दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इन दोनों ही दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। इससे दोनों ही दिन हल्की गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन 14 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

15 मार्च को बारिश या बूंदाबांदी के आसार

उक्त पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के वक्त गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 मार्च को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में ही तपने लगा राजस्थान, पारा 40 पार; अब मौसम बदलेगा मिजाज

तापमान में आएगी कमी

IMD ने बारिश से तापमान में कमी आने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश से 15 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 16 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिर 17 और 18 मार्च को दिल्ली में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मार्च से बदल जाएग झारखंड का मौसम, तूफानी हवा के साथ होगी बारिश

कैसी रहेगी हवा?

दिल्ली में 13, 14 और 15 मार्च न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री रिकॉर्ड के आसपास किया जा सकता है। 15 मार्च को बारिश के बाद मौसम बदल जाएगा। इससे 16 और 17 मार्च को 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में हवा की स्पीड किसी दिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तो किसी दिन 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से बदल रहा मौसम,इन जिलों में होगी बारिश
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।