दिल्ली-NCR में गर्मी के साथ हवाएं भी दिखाएंगी तेवर, 25 तक जा सकती है स्पीड
Delhi Weather: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण कई राज्यों में बारिश होगी पर दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली एनसीआर में गर्मी बढ़ने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

Delhi Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना एक कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होता जा रहा है। इसकी वजह से अगले 48 घंटों के दौरान देश के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना है। इस वेदर सिस्टम का असर; तमिलनाडु, केरल, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों पर देखा जाएगा। दिल्ली के साथ एनसीआर पर इस वेदर सिस्टम का कोई असर नहीं देखा जाएगा। दिल्ली-NCR में दो दिन तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
तापमान में देखी जाएगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते यानी 28 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 23 और 24 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में दिन के वक्त हवा की रफ्तार में तेजी नहीं देखी जाएगी। दोनों ही दिन यह 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल सकती है।
25 तक की स्पीड में चल सकती है हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 25 और 26 फरवरी को हवा की स्पीड तेज रहेगी। दोनों ही दिन 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद फिर हवा की रफ्तार धीमी हो जाएगी। 27 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। इसके बाद 28 फरवरी को इसकी स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
कितना दर्ज होगा न्यूनतम तापमान?
कुल मिलाकर दिल्ली-NCR में इस हफ्ते ना तो बादलों की आवाजाही देखी जाएगी और ना ही बारिश नहीं होगी। दिल्ली में 23, 25 और 26 फरवरी को न्यूनतम तापमान के 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 24 और 27 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। इसके बाद 28 फरवरी को इसके 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।
कितना रहेगा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें भी क्रमश: बढ़ोतरी का अनुमान है। दिल्ली में 23, 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान के 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 27 और 28 फरवरी को दिल्ली अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।




साइन इन