Delhi govt to develop 100 oxygen parks to improve city climate: CM Rekha Gupta announced दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क बनाएगी सरकार, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान; यहां से हुई शुरुआत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क बनाएगी सरकार, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान; यहां से हुई शुरुआत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बताया कि उनकी सरकार राजधानी में 100 'ऑक्सीजन पार्क' बनाने की योजना बना रही है। इनका मकसद दिल्ली के मौसम को बेहतर बनाने और प्रदूषण की समस्याओं से निपटना है।

Fri, 22 May 2026 03:13 PMPraveen Sharma नई दिल्ली, पीटीआई
share
दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क बनाएगी सरकार, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान; यहां से हुई शुरुआत

दिल्ली सरकार राजधानी के मौसम को बेहतर बनाने और प्रदूषण की समस्याओं से निपटने के लिए 100 'ऑक्सीजन पार्क' बनाने की योजना बना रही है, जिनमें घने पेड़ होंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित मुखमेलपुर गांव में 3 एकड़ जमीन पर बनने वाले पार्क की नींव रखते हुए इसकी घोषणा की। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली में अपनी तरह का ऐसा पहला पार्क होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली कई सालों तक एक 'गैस चैंबर' बनी रही, लेकिन किसी ने भी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की परवाह नहीं की। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार पिछले एक साल से प्रदूषण से लड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और इन पार्कों की स्थापना उसी पहल का एक हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में CAG ऑडिट से बिजली कंपनियों के ₹38000 करोड़ के घाटे का खुलेगा राज?

सीएम ने कहा कि इन सभी पार्कों में फल और घने छायादार पेड़ लगाए जाएंगे, ऑक्सीजन तो मुहैया कराएंगे ही साथ ही पक्षियों को आसरा भी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि घने पेड़ों वाले ये पार्क दिल्ली की जरूरत हैं।

हर साल गैस चैंबर बन जाती है दिल्ली

बता दें कि, बीते कई सालों से दिवाली के बाद हर साल राजधानी दिल्ली वायु प्रदूषण के चलते गैस चैम्बर में तब्दील हो जाती है। इस दौरान कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लेवल 500 से लेकर 1000 तक पहुंच जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को सांस लेना तक दूभर हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा कई तरह के कदम उठाए जाते हैं, लेकिन काम और इंतजाम नाकाफी ही साबित होते रहे हैं। इसके चलते पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर नाकामी का ठीकरा फोड़ते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बेहद खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का नया प्लान, अब 'Aadhaar Vault' में सुरक्षित रहेगा आपका डेटा

‘आप’ ने पार्क उद्घाटन के लिए CM की गाड़ियों के काफिले पर कसा तंज

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत संबंधी अपील की अनदेखी करने को लेकर तंज कसा है। बुराड़ी से विधायक और ‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री की बचत संबंधी अपील की अनदेखी करते हुए मुख्यमंत्री सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बुराड़ी स्थित मुखमेलपुर एक छोटे से पार्क का उद्घाटन करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम जनता पेट्रोल-डीजल की समस्या से जूझ रही है, जबकि दूसरी तरफ जनता के पैसे का फिजूलखर्ची में इस्तेमाल किया जा रहा है। झा ने कहा कि भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्रियों का इन दिनों केवल पीआर अभियान चल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री पहले 180 मीटर की दूरी पैदल चलकर एलजी हाउस गईं और उसका प्रचार किया गया, जबकि अब एक छोटे से पार्क के उद्घाटन के लिए अलग-अलग कॉलोनियों से सैकड़ों गाड़ियां और बसें जुटाई गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्कूल और दफ्तर ऑनलाइन चल सकते हैं, तो मुख्यमंत्री ऑनलाइन उद्घाटन क्यों नहीं कर सकतीं।

संजीव झा बोले- केजरीवाल सरकार की थी योजना

‘आप’ विधायक ने दावा किया कि मुखमेलपुर पार्क की योजना और नींव अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान रखी गई थी। उन्होंने बताया कि 11 मई 2023 को तत्कालीन पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर इस परियोजना की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। निरीक्षण, योजना और एस्टीमेट तैयार होने का काम उनकी सरकार में पूरा हो चुका था, लेकिन सरकार बदलने के बाद भाजपा ने डेढ़ साल तक फाइल रोके रखी और अब उद्घाटन कर उसका श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है।

(वार्ता के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए, कैसे करना है अप्लाई
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।