delhi government free gas cylinder scheme holi diwali rekha gupta cabinet approval दिल्लीवालों को बड़ी सौगात, होली-दिवाली पर मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर; कैबिनेट की मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्लीवालों को बड़ी सौगात, होली-दिवाली पर मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर; कैबिनेट की मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने होली और दीपावली पर राशन कार्ड धारक महिलाओं को दो मुफ्त सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत सीधे बैंक खाते में 300 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।

Wed, 21 Jan 2026 06:47 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्लीवालों को बड़ी सौगात, होली-दिवाली पर मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर; कैबिनेट की मंजूरी

दिल्ली में होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर देने की योजना को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। होली पर लाभार्थियों को पहले सिलेंडर की कीमत सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

कैबिनेट ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। भाजपा ने चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार की मुहर लगने के बाद इस संबंध में आदेश सीधे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। वहां से महिलाओं के बैंक खाते में राशि भेजने की तैयारी की जाएगी। आगामी चार मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पूर्व दिल्ली में रहने वाली पात्र महिलाओं (राशन कार्ड धारक) को दिल्ली सरकार द्वारा सिलेंडर की राशि उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

वहीं, दूसरे सिलेंडर की राशि दीपावली के मौके पर बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस तरह प्रत्येक वर्ष उन्हें दो गैस सिलेंडर की राशि बैंक खाते में दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस पर अभेद्य सुरक्षा, AI कैमरे और बुलेटप्रूफ स्टेज से लैस हुई दिल्ली

तीन चौराहों पर एक करोड़ की लागत से गोल चक्कर बनेगा

पूर्वी दिल्ली के तीन व्यस्ततम चौराहों पर जाम की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द ही गोल चक्कर का निर्माण करेगा। दिल्ली यातायात पुलिस की सिफारिश पर यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मदर डेयरी प्लांट के पास गणेश चौक, नोएडा लिंक रोड से जुड़े गाजीपुर रोड पर त्रिलोकपुरी 18-ब्लॉक के पास और न्यू अशोक नगर के ईस्ट एंड अपार्टमेंट रोड स्थित सरपंच चौक पर गोल चक्कर बनाया जाएगा। गणेश चौक पर गोल चक्कर बनने से साउथ गणेश नगर, शकरपुर, मंडावली के लोगों को सुविधा होगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।