delhi free bus for women rules for pink Saheli smart card दिल्ली में किन महिलाओं के लिए बंद हो जाएगा मुफ्त बस सफर, क्या शर्तें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में किन महिलाओं के लिए बंद हो जाएगा मुफ्त बस सफर, क्या शर्तें

12 साल या इससे अधिक उम्र की दिल्ली की महिलाएं इस कार्ड के जरिए मुफ्त में बस सफर कर पाएंगी। हालांकि, कुछ शर्तों की वजह से ऐसी कुछ महिलाएं मुफ्त सफर के दायरे से बाहर हो सकती हैं, जो अभी तक इस योजना का लाभ उठा पा रही थीं।

Mon, 29 Dec 2025 04:19 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में किन महिलाओं के लिए बंद हो जाएगा मुफ्त बस सफर, क्या शर्तें

दिल्ली में जल्द ही पिंक टिकट की व्यवस्था बंद होने जा रही है। महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त बस सफर की सुविधा जारी रहेगी, लेकिन नए तरीके से। नए साल में दिल्ली सरकार पिंक टिकट की जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की शुरुआत करने जा रही है। 12 साल या इससे अधिक उम्र की दिल्ली की महिलाएं इस कार्ड के जरिए मुफ्त में बस सफर कर पाएंगी। हालांकि, कुछ शर्तों की वजह से ऐसी कुछ महिलाएं मुफ्त सफर के दायरे से बाहर हो सकती हैं, जो अभी तक इस योजना का लाभ उठा पा रही थीं।

दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मुफ्त बस सफर का लाभ

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (DTC) ने स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही इसके लिए आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आवेदन के लिए आधार कार्ड आवश्यक है। यह कार्ड दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। ऐसे में अब उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जो यहां की स्थायी निवासी नहीं हैं।

दिल्ली स्मार्ट कार्ड

एनसीआर से दिल्ली में आने वाले महिलाओं को लाभ नहीं

दिल्ली में मुफ्त बस सफर का फायदा अब उन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा, जो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों में रहने वाली हैं और कामकाज या अन्य मकसद से दिल्ली आती जाती हैं। मौजूदा व्यवस्था में इन महिलाओं को भी मुफ्त बस सफर की सुविधा मिल रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बदलने जा रहा है मुफ्त बस सफर का तरीका, पूरी हो चुकी है तैयारी

कार्ड नहीं बनवाया तो मुफ्त बस सफर नहीं

मुफ्त बस सफर की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड रखना अनिवार्य होगा। जो महिलाएं आवश्यक शर्तों को पूरा करते हुए स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाएंगी उन्हें मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा यदि किसी ने कार्ड बनवा लिया है, लेकिन यात्रा के दौरान यह उनके पास नहीं होगा तो भी मुफ्त बस सफर नहीं कर पाएंगी। असल में कार्ड को यात्रा के दौरान कंडक्टर को देना होगा जो इसे टिकटिंग मशीन में टच करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो नेटवर्क का होगा विस्तार
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 5100 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।