Delhi Dust storm Warning in Next two hours IMD Latest Forecast Rain forecast सावधान! दिल्ली में आज रात बिगड़ने वाला है मौसम, धूल भरी आंधी की चेतावनी; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सावधान! दिल्ली में आज रात बिगड़ने वाला है मौसम, धूल भरी आंधी की चेतावनी; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली की तरफ धूल भरा तूफान बढ़ रहा है जिसके चलते अगले दो घंटों में मौसम बिगड़ सकता है। यह तूफान मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश (UP) को प्रभावित करने वाला

Sun, 24 May 2026 11:03 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
सावधान! दिल्ली में आज रात बिगड़ने वाला है मौसम,    धूल भरी आंधी की चेतावनी; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है और घरों में एसी कूलर भी फेल होते नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात दिल्ली में मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली की तरफ धूल भरा तूफान बढ़ रहा है जिसके चलते आज रात में मौसम बिगड़ सकता है। यह तूफान मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश (UP) को प्रभावित करने वाला है।

जानकारी के मुताबिक थार रेगिस्तान से धूल भरी हवाएं दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रही हैं, जिसके चलते अगले कुछ घंटों में तेज आंधी आने की आशंका है।

मौसम विभाग ने 25 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि दोपहर और शाम को तेज सतही हवाएं और हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 27 और 28 मई को भी हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से दो डिग्री अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा और फरीदाबाद से जुड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 65 KM लंबी सड़क बनेगी

शनिवार को भी हुई थी बारिश

इससे पहले शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। आईएमडी) ने शुरुआत में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'येलो अलर्ट' कर दिया गया और लोगों को हल्की बारिश होने और तेज झोंकों वाली हवाएं चलने को लेकर आगाह किया गया।

आईएमडी ने कहा था कि क्षेत्र में आंधी-तूफान संबंधी गतिविधियों के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित उत्तर-पश्चिम भारत में ऊष्ण लहर की स्थिति से अस्थायी राहत मिलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने के दौरान हवा की गति पूसा रोड पर 81 किलोमीटर प्रति घंटा, पालम में 56 किलोमीटर प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली तंदूर बनी, लेकिन IMD बोला- अभी ‘लू’ नहीं; समझिए Heatwave का पूरा गणित

पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता में भी काफी कमी दर्ज की गई, जहां एक घंटे के भीतर दृश्यता 3,500 मीटर से घटकर 1,500 मीटर रह गई।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तेज हवाएं चल रही हैं और उसने लोगों को मौसम की स्थिति में सुधार होने तथा हवाओं के थमने तक घरों के अंदर रहने की सलाह दी। शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईसाई या इस्लाम अपनाने वाले आदिवासियों को एसटी से हटाएं; दिल्ली में बड़ी लामबंदी

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।