delhi drowning deaths report 89 dead two years open sewer drain negligence दिल्ली में दो साल में 89 लोग डूबकर मरे, खुले नाले और सीवर बन रहे जानलेवा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में दो साल में 89 लोग डूबकर मरे, खुले नाले और सीवर बन रहे जानलेवा

दिल्ली विधानसभा की रिपोर्ट के अनुसार बीते दो वर्षों में खुले सीवर और नालों के कारण 89 लोगों की मौत हुई है। ओल्ड राजेंद्र नगर और जनकपुरी जैसे हादसों ने सुरक्षा दावों और एजेंसियों की लापरवाही की पोल खोल दी है।

Sat, 7 Feb 2026 08:44 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में दो साल में 89 लोग डूबकर मरे, खुले नाले और सीवर बन रहे जानलेवा

राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हालांकि इस गड्ढे में पानी नहीं था। लेकिन राजधानी में बीते दो वर्ष में डूबकर मरने वालों की संख्या 89 है। इनमे नदी-नहर के साथ साथ खुले शहर और जनकपुरी जैसी लापरवाही से होने वाली मौत शामिल हैं। आपदा प्रबंधन और सरकार तथा एजेंसियों के दावों के बाद भी लापरवाही से लोगों की जान जा रही है।

विधानसभा में रिपोर्ट हुई पेश

बीते दिनों दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में रखी रिपोर्ट से पता चलता है कि जनवरी 2004 से दिसंबर 2025 तक राजधानी में 89 लोगों की मौत डूबने से हुई है। इसमे नदी-नहरों के साथ खोड़ा के मां-बेटों की नालें में गनरकर मौत, आली विहार में पुलिस चौक के पास बारातघर में डूबने से मौत, ओल्ड राजेंद्र में बेसमेंट में पानी घुसकर हुई छात्रों की मौत शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां गड्ढे में गिरकर हुई कमल की मौत, वहां मानकों ने अनुसार नहीं थी सुरक्षा

लापरवाही पड़ रही भारी

अलग अलग इलाकों में लापरवाही से मौत का यह बड़ा उदाहरण है। आंकड़ों से साफ पता चलता है कि राजधानी में खुले सीवर, नाले, गढ्ढे मौत का कारण बन रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।