delhi cruise service in yamuna delhiites soon be able to enjoy ride vessel is ready दिल्ली यमुना में क्रूज सेवा का जल्द उठा सकेंगे लुत्फ, मुंबई से लाया जहाज तैयार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली यमुना में क्रूज सेवा का जल्द उठा सकेंगे लुत्फ, मुंबई से लाया जहाज तैयार

दिल्ली सरकार अगले महीने यमुना नदी में 40 सीटों वाली क्रूज सेवा शुरू कर सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगी। एक घंटे की इस यात्रा में यात्रियों को भोजन और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।

Thu, 30 April 2026 04:48 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली यमुना में क्रूज सेवा का जल्द उठा सकेंगे लुत्फ, मुंबई से लाया जहाज तैयार

दिल्ली सरकार अगले महीने यमुना नदी में एक शानदार क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने करने का मकसद पर्यटन और नदी पुनरुद्धार को बढ़ावा देना है। मुंबई में बने इस 40 सीटों वाले आधुनिक जहाज में संगीत, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है। यह क्रूज यमुना पर एक घंटे की 'राउंड ट्रिप' करेगा, जिससे दिल्लीवासियों को शहर के बीचों-बीच गोवा जैसा अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिल सकेगा।

40 सीट वाले क्रूज जहाज में भव्य सजावट

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार अपने पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत अगले महीने यमुना नदी में क्रूज सेवा की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए मुंबई में बनाए गए जहाज को जनवरी में दिल्ली लाया गया था। 40 सीट वाले इस क्रूज जहाज में व्यापक और भव्य आंतरिक सजावट की गई है।

क्रूज जहाज परिचालन के लिए तैयार

सूत्रों ने बताया कि क्रूज जहाज अब पूरी तरह से सुसज्जित और उपकरणों से लैस है। यह परिचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। यमुना में क्रूज सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। क्रूज में यात्रियों के लिए संगीत, मनोरंजन और भोजन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

15 दिनों के भीतर घोषित की जा सकती है तारीख

सूत्र ने बताया कि दिल्ली सरकार 15 दिनों के भीतर इस सेवा की शुरुआत करने की तारीख घोषित कर सकती है। यह क्रूज यमुना नदी पर चलेगा। इसमें दिल्ली के भीतर एक अनूठा मनोरंजक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई एक घंटे की 'राउंड ट्रिप' की व्यवस्था भी रहेगी।

मनोरंजक गतिविधियां शुरू करने की योजना

यह परियोजना यमुना नदी को मनोरंजन और छुट्टियां मनाने के केंद्र में तब्दील करने के लिए बनाई गई एक व्यापक नदी तट विकास योजना का हिस्सा है। सूत्र ने बताया कि सरकार क्रूज टर्मिनल पर जल क्रीड़ा और अन्य मनोरंजक गतिविधियों को शुरू करने की भी योजना बना रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिया था आखिरी मौका, AAP बोली- भुगतने को तैयार

क्या है मकसद?

इससे नदी के किनारे को छुट्टियां मनाने के व्यापक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। इन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद दिल्लीवासियों को शहर के भीतर ही गोवा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के समान अनुभव प्रदान करना है। इसका मकसद किफायती कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करना है ताकि यह जनता के एक बड़े वर्ग के लिए सुलभ हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, अलवर में जिंदा जल गए 5 लोग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गिरे ओले; आंधी के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, आगे 3 दिन बौछारें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।