दिल्ली में 2 लड़कियों का पीछा कर कमेंट्स, टोकने पर बोला हमला; 3 गिरफ्तार
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में 2 नाबालिग लड़कियों का पीछा करने और उन पर हमला करने के आरोप में 3 को पकड़ा गया है। घटना तब हुई जब एक 17 साल के लड़के ने लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और विरोध करने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

दिल्ली में शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में 2 नाबालिग लड़कियों का पीछा कर कमेंट करने और उन पर हमला करने के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि घटना एक 17 साल के लड़के गलत हरकत के चलते हुई। आरोप है कि लड़के ने कथित तौर पर 16 और 14 साल की 2 नाबालिग लड़कियों का पीछा किया और उन पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो लड़के ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।
पीछा कर किए कमेंट्स
पुलिस के मुताबिक, फर्श बाजार पुलिस स्टेशन को शनिवार शाम को करीब 6 बजे लड़कियों का पीछा करने और मारपीट की घटना के बारे में जानकारी मिली। आरोप है कि एक 17 साल के लड़के ने पीछा कर के एक 16 साल की लड़की और उसकी 14 साल की दोस्त पर कमेंट्स किए। लड़कियों ने जब विरोध किया तो उसने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।
बचाने पहुंचे भाई-बहन तो झगड़ा
बताया जाता है कि शोर सुनकर लड़कियों के नाबालिग चचेरे भाई-बहन बीच-बचाव करने पहुंचे। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नाबालिग लड़के ने अपने नाबालिग दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। आरोपियों ने बचाव करने वालों से झगड़ा करना शुरू कर दिया।
हमले में भाई-बहन घायल
झगड़े के दौरान आरोपियों ने लड़कियों के दोनों चचेरे भाई-बहन पर हमला बोल दिया। इससे दोनों ही घायल हो गए और एक खड़ी स्कूटर को भी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया और तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी नाबालिगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रही है।




साइन इन