delhi crime burglars attack delhi police team with knives सेंधमारी कर रहे बदमाशों का हमला, चाकू लगने पर भी दिल्ली पुलिस के जवानों ने दबोचा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सेंधमारी कर रहे बदमाशों का हमला, चाकू लगने पर भी दिल्ली पुलिस के जवानों ने दबोचा

दिल्ली के शिव नगर में रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चाकू लगने से एक एएसआई घायल हो गए। इसके बावजूद जांबाज पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए चोरी के दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोचकर मोटरसाइकिल और औजार बरामद किए।

Mon, 13 April 2026 12:30 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share
सेंधमारी कर रहे बदमाशों का हमला, चाकू लगने पर भी दिल्ली पुलिस के जवानों ने दबोचा

दिल्ली के शिव नगर इलाके में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम चोरी के मामले में दो आरोपियों का पीछा कर रही थी। जब पुलिस ने उन्हें चोरी की बाइक के साथ पकड़ाए तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई घायल हो गए। फिर भी बहादुर पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों शातिर बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी नांगलोई के रहने वाले हैं और उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल एवं औजार बरामद हुए हैं।

चाकू से जानलेवा हमला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरि नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर इलाके में रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एक खूनी संघर्ष में बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई घायल हो गए लेकिन जांबाज पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों शातिर बदमाशों को मौके पर ही धर दबोच लिया।

2 वॉन्टेड आरोपियों की तलाश

अधिकारी के अनुसार, रानी बाग थाने में 10 अप्रैल को दर्ज चोरी के मामले में पुलिस को दो वांछित आरोपियों की तलाश थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम (जिसमें एएसआई विनोद, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल अभिषेक शामिल थे) इन आरोपियों का पीछा करते हुए शिव नगर की गली संख्या पांच स्थित मकान संख्या डब्ल्यूजे 88सी पर पहुंची।

घिरता देख चाकू से किया अटैक

मौके पर दोनों बदमाश एक चोरी की मोटरसाइकिल से आए थे, जिसे उन्होंने आदर्श नगर इलाके से चुराया था। जब ये बदमाश उक्त मकान में चोरी (सेंधमारी) की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें इंटरसेप्ट किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने एएसआई विनोद और कांस्टेबल अभिषेक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई विनोद की दाईं आंख की भौंह के ठीक ऊपर चाकू लगने से गहरा घाव हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जान बचाने को 3 मकानों की छत फांदी, कार पर गिरा, हालत नाजुक; दिल्ली में वारदात

बदमाश अरेस्ट

घायल होने और खून बहने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और दोनों बदमाशों को काबू कर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शुरुआती पहचान बबलू सिंह और धरम सिंह के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी संगठनों से संबंधों का शक; दिल्ली पुलिस ने ओडिशा से 22 साल के युवक को दबोचा

चोरी की मोटरसाइकिल और सेंधमारी में इस्तेमाल औजार बरामद

शुरुआती पूछताछ में दोनों ने खुद को नांगलोई का निवासी बताया है, हालांकि पुलिस अभी उनके पते का सत्यापन कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आदर्श नगर से चुराई गई मोटरसाइकिल और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GB रोड के कोठे पर दिल्ली पुलिस का बड़ा छापा, 500 लड़कियों के सौदे के सबूत मिले
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।