Delhi census may begin from April month at these two locations दिल्ली में दो जगहों पर अप्रैल से शुरू हो सकती है जनगणना, 17 मास्टर ट्रेनर हो रहे तैयार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में दो जगहों पर अप्रैल से शुरू हो सकती है जनगणना, 17 मास्टर ट्रेनर हो रहे तैयार

दिल्ली में जनगणना कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में अप्रैल महीने में एनडीएमसी और दिल्ली कैंट क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। जनगणना करने वालों को ट्रेनिंग देने के लिए 17 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। 

Tue, 10 Feb 2026 05:47 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में दो जगहों पर अप्रैल से शुरू हो सकती है जनगणना, 17 मास्टर ट्रेनर हो रहे तैयार

राजधानी दिल्ली में जनगणना कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में अप्रैल महीने में एनडीएमसी और दिल्ली कैंट क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। मई से एमसीडी क्षेत्र में जनगणना होगी। बता दें कि, जनगणना हर 10 साल में मनाया जाने वाला एक ऐसा राष्ट्रीय उत्सव है, जिसमें देश के हर हिस्से में रहने वाले हर नागरिक को शामिल किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार ने बढ़ाए निगमायुक्त के वित्तीय अधिकार, ये होंगे 5 प्रमुख फायदे

गणना की बारीकी सीखेंगे 17 ट्रेनर : जनगणना करने वालों को ट्रेनिंग देने के लिए दिल्ली में 17 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें चार दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह जनगणना करने एवं इससे संबंधित सवालों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि आगामी अप्रैल माह में एनडीएमसी एवं दिल्ली छावनी क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। वहीं, मई महीने से एमसीडी क्षेत्र में जनगणना शुरू हो सकती है। केंद्र सरकार की ओर से देशभर में जनगणना करवाई जा रही है। इस कड़ी में अगले तीन महीनों में दिल्ली के भीतर भी जनगणना शुरू करने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 साल बाद फिर दिल्ली सरकार विधायकों की मदद को नियुक्त करेगी 100 से ज्यादा फेलो
Delhi census

दिल्ली में अलग-अलग जिलों के 17 अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11 से 13 फरवरी और 16 फरवरी को दिया जाएगा। इनमें शिक्षक, लेक्चरर, तहसीलदार, टेक्निकल अधिकारी आदि शामिल हैं। इसमें शंका का समाधान किया जाएगा।

कर्मचारियों को देंगे प्रशिक्षण, शंका का समाधान करेंगे

सूत्रों ने बताया कि, मास्टर ट्रेनर इस प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक जिले में उन कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे जो जनगणना करने जाएंगे। इस प्रशिक्षण से उनके सवालों का समाधान होगा ताकि जनगणना करते समय उन्हें कोई परेशानी न आए। उनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही जनगणना का कार्य प्रत्येक जिले में शुरू किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सफाई का नया ब्लूप्रिंट: NIH की रिपोर्ट के बाद दिल्ली सरकार के 3 समाधान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।