30 हजार रुपए के लिए पूरे परिवार को खिला दी नींद की गोली; दिल्ली में केयर टेकर का बड़ा कांड
दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला केयर टेकर परिवार को भोजन में नींद की गोली खिलाकर सुला दिया। फिर घर में रखे करीब 30 हजार रुपये चोरी कर लिए।

दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला केयर टेकर परिवार को भोजन में नींद की गोली खिलाकर सुला दिया। फिर घर में रखे करीब 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर गुरुवार को महिला आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल डीसीपी नरा चैतन्य ने बताया कि पश्चिम विहार में एक महिला ने अपनी बीमार मां की देखरेख के लिए आनलाइन एजेंसी से केयर टेकर नियुक्त किया। महिला केयरटेकर पीड़ित के घर बुधवार को पहुंच गई और पहले दिन भोजन में नींद की गोली मिलाकर खिला दिया। फिर रुपये लेकर फरार हो गई।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी और रुपए गायब होने का शक जताया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया। एसएचओ राजपाल मीना की देखरेख में गठित टीम ने जांच शुरू की और महिला को बरेली से दबोच लिया। महिला ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला की देखरेख करती थी।
उधारी चुकाने के लिए की चोरी
बुजुर्ग महिला नींद की गोलियों का सेवन करती थी। उसने वहीं से चुरा लिया। आरोपी ने बताया कि मथुरा में उसकी बेटी की शादी हुई है। उसने बेटी के पड़ोसी से 20 हजार रुपये उधार लिए थे लेकिन वह लौटा नहीं पा रही थी। वहीं युवक उसे और बेटी को आए दिन अपशब्द कहता था। इसलिए उसने नींद की गोली मिलाकर चोरी की योजना तैयार की।




साइन इन