dda housing scheme premium class application deadline extended DDA का प्रीमियम फ्लैट खरीदारों को तोहफा; बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की मियाद, कब तक मौका?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

DDA का प्रीमियम फ्लैट खरीदारों को तोहफा; बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की मियाद, कब तक मौका?

DDA ने अपनी प्रीमियम आवास योजना के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जानें इच्छुक खरीदार कब तक विभिन्न श्रेणियों के फ्लैटों और गैरेज के लिए बयाना राशि जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। 

Tue, 17 Feb 2026 08:12 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
DDA का प्रीमियम फ्लैट खरीदारों को तोहफा; बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की मियाद, कब तक मौका?

डीडीए ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दी है। इच्छुक खरीदार इस तारीख तक आवेदन करने के साथ.साथ फ्लैट की श्रेणी के अनुसार बयाना राशि भी जमा कर सकते हैं। इस योजना में वसंत कुंजए द्वारका और रोहिणी जैसे प्रमुख इलाकों के कुल 582 फ्लैट्स और गैरेज ई.नीलामी के जरिए बेचे जाएंगे। इसमें अलग.अलग श्रेणियों के लिए सुरक्षा राशि 1 लाख से 15 लाख रुपये तक तय की गई है।

कहां-कहां फ्लैट?

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की खास स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब अब फ्लैट खरीदार 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यही नहीं वे फ्लैट खरीदने के लिए जरूरी पैसे भी जमा कर सकते हैं। इस आवास योजना में 582 फ्लैट और गैरेज के लिए ई-नीलामी होगी। इसमें वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी, जसोला, दिलशाद गार्डन, नरेला में लोग फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

23 फरवरी से ई-नीलामी के आसार

इस योजना के तहत एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी, जनता फ्लैट, ईडब्ल्यूएस और कार व स्कूटर गैराज के पंजीकरण कर सकते हैं। एलआईजी, जनता फ्लैटों के लिए चार लाख रुपये, एमआईजी फ्लैटों के लिए दस लाख रुपये, एचआईजी फ्लैटों के लिए 15 लाख रुपये, कार गैरेज के लिए चार लाख रुपये और स्कूटर गैराज के लिए एक लाख रुपये बयाना राशि को फ्लैट खरीदार जमा करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ई-नीलामी 23 फरवरी से शुरू करने का प्लान है।

कितनी कीमत

डीडीए अधिकारियों के अनुसार, एलआईजी फ्लैटों की कीमत स्थान के तहत तय की गई हैं। इसी आधार पर लोग शुरुआती बोली ई-नीलामी के समय शुरू करेंगे। इसमें एलआईजी फ्लैटों की कीमत 19 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक है। जसोला में स्थित एचआईजी फ्लैट की कीमत दो करोड़ 14 लाख रुपये है। दिलशाद गार्डन में स्थित एक एमआईजी फ्लैट की कीमत 54 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त द्वारका में 14 एमआईजी फ्लैटों की कीमत एक करोड़ 34 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ 45 लाख रुपये है।

पूर्वी लोनी रोड में एक एमआईजी फ्लैट की कीमत 61 लाख रुपये है। जहांगीरपुरी में 17 एमआईजी फ्लैटों में से प्रत्येक की कीमत 54 लाख रुपये से एक करोड़ 14 लाख रुपये है। लोकनायकपुरम में एक करोड़ 14 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ 19 लाख रुपये है। मादीपुर में एक फ्लैट की कीमत 62 लाख रुपये है। नंदर नगरी में चार फ्लैटों की कीमत 53.22 लाख रुपये से लेकर 56.11 लाख रुपये तक है। रोहिणी में 13 एमआईजी फ्लैटों की कीमत 83.49 लाख रुपये से लेकर 92.98 लाख रुपये तक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीयू का बड़ा फैसला, परिसर में एक माह तक प्रदर्शनों पर बैन; कैंपस में क्यों उबाल?
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न; कल बारिश का येलो अलर्ट, 40 की स्पीड से चलेगी हवा
ये भी पढ़ें:नक्सल मोर्चे पर एक और जीत; सुकमा में महिला कैडर समेत 22 नक्सलियों ने डाले हथियार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।