dating app romance scam honey trap fraud 500 women blackmailing delhi police arrest cyber criminal anand kumar डॉक्टर, लॉयर, लवर; शातिर ठग ने 500 से अधिक महिलाओं को बनाया 'रोमांस स्कैम' का शिकार, ऐसे खुला राज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

डॉक्टर, लॉयर, लवर; शातिर ठग ने 500 से अधिक महिलाओं को बनाया 'रोमांस स्कैम' का शिकार, ऐसे खुला राज

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा है जो 500 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। वह डेटिंग और मेट्रिमोनियल ऐप्स पर फर्जी डॉक्टर या बिजनेसमैन बन महिलाओं को अपनी बातों में फंसाता था। इसके बाद शादी का झांसा देकर उनके निजी वीडियो लेकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता था।

Fri, 17 April 2026 05:45 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डॉक्टर, लॉयर, लवर; शातिर ठग ने 500 से अधिक महिलाओं को बनाया 'रोमांस स्कैम' का शिकार, ऐसे खुला राज

देशभर में सोशल मीडिया और डेटिंग/मेट्रिमोनियल ऐप्स के जरिये महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस की साइबर थाना टीम ने करीब 500 से अधिक महिलाओं को 'हनीट्रैप' और 'रोमांस स्कैम' का शिकार बनाने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी 35 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आनंद कुमार डेटिंग ऐप्स पर खुद को डॉक्टर, वकील, सफल बिजनेसमैन या फिल्म प्रोड्यूसर बताकर फर्जी प्रोफाइल बनाता था। वह मेट्रिमोनियल साइट्स पर जीवनसाथी की तलाश कर रही महिलाओं को निशाना बनाता था। भरोसा जीतने के बाद वह महिलाओं से उनके निजी फोटो और अश्लील वीडियो हासिल कर लेता था। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता था। वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल के मेन गुर्गे को दबोचा, पाकिस्तानी ISI से तार

ऐसे सामने आया मामला

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वैभव अरोड़ा नाम की इंस्टा प्रोफाइल के जरिये उससे संपर्क किया गया। आरोपी ने खुद को कारोबारी बताकर शादी का वादा किया। विश्वास जीतने के लिए उसने आनंद नाम का एक फर्जी दोस्त भी पेश किया। बाद में मेडिकल इमरजेंसी और बिजनेस में घाटे का बहाना बनाकर उसने महिला से 7 लाख रुपये ठग लिए। जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने खुद की (वैभव की) मौत की झूठी खबर फैलाकर संपर्क तोड़ दिया।

ऐसे पकड़ा आरोपी

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के निर्देश पर इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक, एसआई प्रियंका और उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच की गई। आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली। दिल्ली पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 4 स्मार्टफोन, 8 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड और ठगी के पैसों से खरीदे गए सोने के गहने बरामद हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GB रोड के कोठे पर दिल्ली पुलिस का बड़ा छापा, 500 लड़कियों के सौदे के सबूत मिले

संदिग्ध लेन-देन मिला

आरोपी के बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। पूछताछ में आनंद ने कबूल किया कि वह एक ही समय में दर्जनों महिलाओं के संपर्क में रहता था। ठगी से मिली रकम को वह ऑनलाइन गेमिंग और लग्जरी लाइफस्टाइल पर खर्च करता था। आरोपी पर पहले भी दिल्ली और गाजियाबाद में साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं।

ये सावधानी बरतें

● कोई फोन कॉल करके लोन दिलाने के लिए कहे तो उसके झांसे में न आएं।

● अनजान व्यक्ति से खाता, आधार नंबर, पेन आदि अन्य जानकारी साझा न करें।

● अनजान व्यक्ति किसी सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ता है तो कारण पूछे।

● कम समय में कोई अगर भारी मुनाफा होने का झांसा दे तो सतर्क हो जाएं।

● वीडियो और वेब पेज को लाइक करने पर मोटी कमाई के झांसे में न आएं।

यहां शिकायत दर्ज कराएं

साइबर ठगी होने पर जितना जल्दी शिकायत दर्ज कराएंगे, उतना धनराशि फ्रीज कराने में आसानी होगी। 24 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 1930 या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत अवश्य दर्ज करा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रग तस्करी में वाहन पकड़े तो रद्द होगा परमिट,नशे के सौदागरों के खिलाफ नया प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।