Crane debris kills two sleeping men in Rohini Delhi, JCB driver held दिल्ली में क्रेन का मलबा गिरने से वहां सो रहे दो लोगों की मौत, ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में क्रेन का मलबा गिरने से वहां सो रहे दो लोगों की मौत, ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक क्रेन (JCB) खड़ी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के समय दोनों लोग उसी जगह सो रहे थे।

Sat, 11 April 2026 12:47 AMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में क्रेन का मलबा गिरने से वहां सो रहे दो लोगों की मौत, ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह

दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में क्रेन से बड़े-बड़े पत्थरों को हटाते वक्त, उनमें से कुछ के गिरने की वजह से खाली प्लॉट पर सो रहे दो अज्ञात लोग उनकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना प्रशांत विहार के पास सेक्टर-10 में ग्रीन ऑरा बैंक्वेट हॉल के पास हुई। यहां DDA की जमीन पर से पत्थर हटाने का काम चल रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। पीड़ितों की उम्र लगभग 35 साल और 50 साल है, और दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों प्लॉट में खून से लथपथ पाए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि जब उसने मलबा हटाना शुरू किया था, तब उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि पास में ही पीड़ित सो रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 अप्रैल को एक PCR कॉल आई, जिसमें बताया गया था कि घटनास्थल पर दो लोग पड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर दोनों लोगों को गंभीर रूप से घायल हालत में पाया। उन्हें तुरंत डॉ. BSA अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का असर, प्रॉपर्टी के दाम 25% तक बढ़ने के आसार

घटनास्थल पर हरियाणा के नंबर प्लेट वाली JCB मिली

इसके बाद क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक क्रेन (JCB) खड़ी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के समय दोनों लोग उसी जगह सो रहे थे। आरोपी क्रेन चालक की पहचान राजगीर सिंह के रूप में हुई है, जो शालीमार बाग का रहने वाला है। वह क्रेन की मदद से इलाके से मलबा हटा रहा था, जिसमें बड़े-बड़े पत्थर और निर्माण का कचरा भी शामिल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बडे़ फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, देशभर में भेज रहे थे नकली मार्कशीट

क्रेन से पत्थर हटाने के दौरान हुआ हादसा

अधिकारी ने बताया, 'क्रेन से भारी पत्थरों को हटाते समय, कुछ पत्थर गलती से पीड़ितों पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।' आरोपी का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि पास में ही पीड़ित सो रहे हैं। घटना के एक चश्मदीद रोहित कुमार ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। वह बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रह रहा है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कब तक आएंगी किताबें, शिक्षामंत्री ने बता दी तारीख

शवों को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. BSA अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है, और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।