congress blame bjp govt of uttar pradesh for death of software engineer in noida 'युवराज की मौत दुर्घटना नहीं मर्डर है', कांग्रेस ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला; पूछे सवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'युवराज की मौत दुर्घटना नहीं मर्डर है', कांग्रेस ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला; पूछे सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नोएडा में एक युवा इंजीनियर की कार पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में गिर गई और मौके पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम तमाशा देखती रही। युवक को पानी से बाहर नहीं निकाले जाने के कारण उसकी जान चली गई।

Mon, 19 Jan 2026 04:26 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, नोएडा
share
'युवराज की मौत दुर्घटना नहीं मर्डर है', कांग्रेस ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला; पूछे सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नोएडा में एक युवा इंजीनियर की कार पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में गिर गई और मौके पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम तमाशा देखती रही। युवक को पानी से बाहर नहीं निकाले जाने के कारण उसकी जान चली गई।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पेज एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से सवाल किया कि आखिर उसके शासन की यह कैसी व्यवस्था है कि बचाव दल मौके पर पहुंचता है, लेकिन उसके पास कोई उपकरण नहीं होते कि युवक को पानी से बाहर निकाला जा सके।

…तो उसकी जान बचाई जा सकती थी

कांग्रेस ने कहा कि यदि युवराज को समय पर पानी से बाहर निकाल लिया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन भाजपा की हत्यारी व्यवस्था ने 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की जान ले ली। उसकी कार नोएडा के पॉश इलाके में पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में गिरी थी। यह गड्ढा एक बिल्डर ने खुदवाया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था।

किसी ने उसकी मदद नहीं की

पार्टी ने आरोप लगाया कि गड्ढे में गिरे युवराज ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह गाड़ी की छत पर पहुंच गया। फिर उसने अपने पिता को कॉल किया। पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम पहुंची, लेकिन पानी ठंडा होने के कारण किसी ने उसकी मदद नहीं की। दो घंटे तक युवराज मदद के लिए चीखता रहा, चिल्लाता रहा...लेकिन उप्र पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम वहां खड़ी तमाशा देखती रही। आखिर में एक-एक सांस के लिए लड़ते हुए युवराज ने दम तोड़ दिया। युवराज की मौत, दुर्घटना नहीं मर्डर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पापा, मैं फंस गया हूं’, मरने से पहले नोएडा के इंजीनियर ने अपने पिता से क्या कहा
ये भी पढ़ें:डूबने से पहले कार की छत पर 90 मिनट तक रहे रहे युवराज, 80 मिलकर भी नहीं बचा पाए

भाजपा के सड़े-गले सिस्टम का नतीजा

कांग्रेस ने इसे हत्या करार देते हुए कहा कि यह हत्या भाजपा सरकार की व्यवस्था के कारण हुई है। उसका कहना है कि भाजपा के सड़े-गले सिस्टम ने युवराज की हत्या की है। सवाल है कि क्या फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के पास ऐसे उपकरण ही नहीं थे, जिससे युवराज को पानी से निकाला जा सकता था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।