budget 2026 has many gifts for delhi ncr बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट का कनेक्शन; बजट में दिल्ली-NCR को क्या-क्या मिला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट का कनेक्शन; बजट में दिल्ली-NCR को क्या-क्या मिला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए बजट में दिल्ली-एनसीआर के लिए के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं पुलिस के लिए भी केंद्र से अतिरिक्त बजट मिला है।

Mon, 2 Feb 2026 06:35 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट का कनेक्शन; बजट में दिल्ली-NCR को क्या-क्या मिला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए बजट में दिल्ली-एनसीआर के लिए के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं पुलिस के लिए भी केंद्र से अतिरिक्त बजट मिला है। दिल्ली में मौजूद एम्स सहित केंद्र सरकार के पांच अस्पतालों को पहली बार बजट में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी गई है। इसमें भी अकेले एम्स को लगभग 5500 करोड़ रुपये दिए गए हैं जो बीते वर्ष के मुकाबले 300 करोड़ ज्यादा है। इस राशि से एम्स में कई विकास कार्य होंगे। वहीं, बजट में इग्नू विश्वविद्यालय एवं स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को 10-10 करोड़ रुपये बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा दिए गए हैं।

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

दिल्ली पुलिस को भी बीते वर्ष के मुकाबले 98 करोड़ रुपये ज्यादा दिए गए हैं। वर्ष 2025-26 में दिल्ली पुलिस को 12405 करोड़ रुपये मिले थे वहीं इस वर्ष के बजट में उन्हें 12503 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

नोएडा हवाईअड्डे तक हाई स्पीड ट्रेन का रास्ता साफ

नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली बुलेट ट्रेन से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर में भूमिगत स्टेशन बनाने के लिए नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड सहमत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:320 KMPH की होगी स्पीड, दिल्ली को मिले रेल वाले तोहफे से UP-बिहार को भी फायदा

सेमीकंडक्टर का हब बनेगी यमुना सिटी

यमुना सिटी उत्तर भारत में सेमीकंडक्टर का हब बनेगी। ग्रेटर नोएडा में पहली सेमीकंडक्टर इकाई को 48 एकड़ जमीन आंवटित की जा चुकी है। कंपनी ने मौके पर बाउंड्री वॉल व मिट्टी की जांच का काम भी शुरू कर दिया है। यह डेढ़ वर्ष में शुरू हो जाएगी।

गुरुग्राम-फरीदाबाद में ट्रॉमा सेंटर बनेगा

गुरुग्रम, फरीदाबाद को ट्रॉमा सेंटर की सौगात मिलेगी। शहर के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। अभी तक इन दोनों शहरों में सरकारी स्तर पर ट्रॉमा सेंटर नहीं था। आपातकालीन स्थिति में दिल्ली जाना पड़ता था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।