bounty on saayoni ghosh beheading sanjay singh challenge सायोनी घोष के लिए संजय सिंह ने आगे कर दी अपनी गर्दन, AAP नेता ने क्या कहा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सायोनी घोष के लिए संजय सिंह ने आगे कर दी अपनी गर्दन, AAP नेता ने क्या कहा

यूपी के बुलंदशहर में नगर पालिका का चेयरमैन ने सायोनी घोष का सिर काटने पर एक करोड़ का इनाम देने की बात कही थी। संजय सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि किसी ने मां का दूध पिया हो तो उनका सिर काटने के लिए आए।

Thu, 21 May 2026 12:21 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सायोनी घोष के लिए संजय सिंह ने आगे कर दी अपनी गर्दन, AAP नेता ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान 'हृदय माछे काबा, नयने मदीना' वाला गाना गाकर वायरल हुईं तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष की गर्दन काटने पर एक करोड़ का इनाम रखे जाने से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आग बबूला हो गए हैं। इन दिनों पश्चिमी यूपी में पदयात्रा निकाल रहे संजय सिंह ने अपनी गर्दन आगे कर दी और कहा कि जिसने मां का दूध पिया हो, उनका सिर काटकर दिखाए। संजय सिंह ने भाजपा नेता की ओर से किए गए इस ऐलान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जोरदार हमला किया।

बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। उन्होंने भगवान शिव का अपमान करने का आरोप लगाते हुए यह घोषणा की थी। हालांकि, दीक्षित ने अब अपने बयान पर अफसोस जाहिर किया है। दीक्षित ने बुधवार को अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा है कि वह हिंसा में विश्वास नहीं करते, लेकिन भगवान शिव का अपमान होते देख उन्होंने बहुत व्यथित होकर घोष का सिर काटने पर इनाम घोषित किया था लेकिन बाद में उन्हें मालूम हुआ कि वह वीडियो वर्ष 2015 का है जिस पर घोष ने खेद भी व्यक्त किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद सायोनी घोष के सिर कलम पर एक करोड़; यूपी BJP नेता का VIDEO, अब बैकफुट पर आए

संजय सिंह ने क्या कहा?

संजय सिंह ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा, 'इनकी पार्टी के नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि सायोनी घोष का सिर काटकर लाओ तो एक करोड़ का इनाम दूंगा। नरेंद्र मोदी जी आपकी पार्टी का नेता एक महिला सांसद का सिर काटने के लिए एक करोड़ देने की बात कहता है। हम हिन्दुस्तान को हिटलर की जर्मनी नहीं बनने देंगे।' संजय सिंह ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी वंदन और महिला सम्मान के भाजपा के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जो महिला सांसद बनकर पहुंची है लोकसभा में उसका तो गर्दन काटने की बात की जा रही है, आरक्षण से जो महिलाएं संसद पहुंचेंगी उनका गर्दन काट लिया जाएगा।' उन्होंने महिला सांसद की गर्दन काटने की घोषणा करने वालों को चुनौती देते हुए कहा, 'मैं इस मंच से कहना चाहता हूं, जिस भाजपाई ने, जिसकी मां ने दूध पिलाया है, हम लोगों का सिर काटकर दिखाओ। हम मुकाबला करने को तैयार हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सायोनी के नाम पर संपत्ति का विवाद, फ्लैट पर अभिषेक का भी नाम; क्या दिया जवाब

क्या है पूरा विवाद

गौरतलब है कि जादवपुर से लोकसभा सांसद सायोनी घोष बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका भी हैं। हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान वह मंचों से इस्लामिक गाना गाते हुए वायरल हो गईं। काबा-मदीना वाले गाने से एक तरफ वह चर्चित हुईं तो दूसरी तरफ इसे टीएमसी के लिए नुकसानदायक भी माना गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण की हवा तेज हुई और भाजपा को इसका फायदा मिला। वहीं, टीएमसी की सांसद सायोनी घोष आलोचकों के निशाने पर आ गईं। ऐसे में उनका एक पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो गया, जिसमें भगवान शिव का आपत्तिजनक काटून बनाया गया था। सायोनी घोष ने एक बार फिर कहा है कि उन्होंने बहुत पहले इसको लेकर माफी मांग ली थी, जबकि उन्होंने इसे नहीं बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काबा-मदीना गाने वाली सायोनी घोष अब PM-HM से लगा रहीं गुहार; सता रहा कैसा डर?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।