TMC MP Saayoni Ghosh pleading PM Narendra Modi and HM Amit Shah over UP civic body chief seen offering Rs 1 crore bounty काबा-मदीना गाने वाली सायोनी घोष अब PM-HM से क्यों लगा रहीं गुहार? किस बात का सता रहा डर, India News in Hindi - Hindustan
More

काबा-मदीना गाने वाली सायोनी घोष अब PM-HM से क्यों लगा रहीं गुहार? किस बात का सता रहा डर

घोष ने ये भी लिखा है कि वह इन धमकियों से नहीं डरने वाली हैं और संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह विरोध की आवाज बनकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करती रहेंगी। उन्गीहोंने लिखा कि किसी के दबाव में आकर चुप नहीं बैठूँगी।

Tue, 19 May 2026 07:34 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
काबा-मदीना गाने वाली सायोनी घोष अब PM-HM से क्यों लगा रहीं गुहार? किस बात का सता रहा डर

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सायोनी घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से गुहार लगाई है कि उनका सिर कलम करने के लिए इनाम की घोषणा करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने इसके साथ ही अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। सोशल मीडिया पर लिखे एक लंबे पोस्ट में TMC सांसद ने भाजपा के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी तंज कसा और पूछा है कि क्या यही नारी शक्ति वंदन के तहत नए भारत का असली विचार है?

उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं यह देखकर हैरान हूँ कि सिकंदराबाद, UP के एक नगर पालिका चेयरमैन और BJP नेता ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की है कि मेरा सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से फैल रही है और मुख्यधारा के मीडिया में भी इसकी रिपोर्ट आई है। माननीय @narendramodi, @amitshah, @nitinNabin, और @ombirla से मेरा सवाल है: क्या BJP-शासित राज्य में BJP के एक जन-प्रतिनिधि द्वारा, एक महिला और मौजूदा सांसद का सिर कलम करने के लिए इनाम घोषित करना ही "नारी शक्ति वंदन" के "नए भारत" का असली विचार है?"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल हार के बाद काबा-मदीना गाने वाली सायोनी का ज्ञान, बताने लगीं जीत के मंत्र

तत्काल कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की माँग करती हूँ

घोष ने आगे लिखा है, “जहाँ एक ओर BJP नेतृत्व- जिसमें पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री @SuvenduWB भी शामिल हैं- ने महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया था, वहीं अब एक चुनी हुई महिला प्रतिनिधि को अपनी ही पार्टी के सदस्य से खुलेआम जान से मारने की धमकी मिल रही है। क्या @WBPolice और @CPKolkata इस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे और मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे? @bulandshahrpol @Uppolice मैं उस BJP सदस्य के ख़िलाफ़ तत्काल कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की माँग करती हूँ, जो दिन-दहाड़े मेरी हत्या के लिए उकसा रहा है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने किया था डान्स? क्या है वायरल वीडियो का सच
ये भी पढ़ें:'काबा मदीना' वाली सायोनी घोष का नया गाना, तोहफा तोहफा- लाया लाया

संसद के अंदर और बाहर लड़ती रहूंगी

घोष ने ये भी लिखा है, "मैं अपने उन सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने मेरी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। आप निश्चिंत रहें, मैं संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह विरोध की आवाज़ बनकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करती रहूँगी और किसी के दबाव में आकर चुप नहीं बैठूँगी। जय हिंद।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने सांसद सायोनी घोष का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने का एक बेहद विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के आधार पर सायोनी घोष ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और केंद्र सरकार से ये गुहार लगाई है।