बोड़ाकी रेलवे स्टेशन घटाएगा आनंद विहार का बोझ; एक्वा लाइन मेट्रो से सीधा जुड़ाव, 137 एकड़ में होगा महाविस्तार
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पास बोड़ाकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने की योजना में अब तेजी आएगी। स्टेशन के विस्तार के लिए किसान जमीन देने को राजी हो गए हैं। परियोजना के दायरे में आने वाले 1800 परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पास बोड़ाकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने की योजना में अब तेजी आएगी। स्टेशन के विस्तार के लिए किसान जमीन देने को राजी हो गए हैं। परियोजना के दायरे में आने वाले 1800 परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
दरअसल दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी स्टेशन का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना पर लंबे समय से काम चल रहा है। रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए लगभग 137 एकड़ जमीन की जरूरत है, जिसमें 13 प्लैटफार्म बनाए जाएंगे। स्टेशन का कुल क्षेत्रफल 267 एकड़ हो जाएगा।
किसानों ने वार्ता के बाद दी सहमति
अधिकारी के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सात गांवों बोड़ाकी, चमरावली, दादरी, तिलपता, करनवास, पाली, पल्ला और चमरावली रामगढ़ की जमीन चाहिए। इस जमीन को लेकर अड़चन बनी हुई थी, लेकिन अब किसानों ने वार्ता के बाद सहमति दे दी है। किसानों के घर जितनी जमीन पर हैं, उतनी जमीन शिव नादर विश्वविद्यालय के पास दी जाएगी, जहां उन्हें पुनः बसाया जाएगा।
13 प्लैटफॉर्म से ट्रेन चलेंगी
ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन में 13 प्लैटफॉर्म होंगे। यहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की तरफ जाने वाली 70 से अधिक ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-51 को ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन को जोड़ने वाली मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार यहां तक होगा।
रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के विस्तार की योजना में तेजी आएगी, क्योंकि किसान जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं। रेलवे इस परियोजना में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहा है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 13 प्लैटफॉर्म बनाए जाएंगे।''




साइन इन