Arvind Kejriwal Challenge to PM Modi AAP Will Win More than 60 seats if election hold today AAP दिल्ली में हारी नहीं थी बल्कि…; केजरीवाल का बड़ा दावा, PM मोदी को दे दिया चैलेंज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

AAP दिल्ली में हारी नहीं थी बल्कि…; केजरीवाल का बड़ा दावा, PM मोदी को दे दिया चैलेंज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में आरोपमुक्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी चुनौती दे दी है। उन्होंने दावा किया है कि अगर आज दिल्ली में चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

Tue, 17 March 2026 10:28 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
AAP दिल्ली में हारी नहीं थी बल्कि…; केजरीवाल का बड़ा दावा, PM मोदी को दे दिया चैलेंज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में आरोपमुक्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी चुनौती दे दी है। उन्होंने दावा किया है कि अगर आज दिल्ली में चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। वहीं आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी चुनाव हारी नहीं बल्कि बीजेपी ने चुनाव हथिया लिया है। उन्होंने कहा, मैं पीएम मोदी को चैलेंज करता हूं कि आज दिल्ली में चुनाव करा लो, बीजेपी को 10 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी जबकि आम आदमी पार्टी को 60 से ज्यादा सीटें आएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर कोई कहता है कि केजरीवाल बेईमान है तो मुझे बहुत दुख होता है, मेरे परिवार को दुख होता है। इसलिए मैंने तय किया था कि जब तक कोर्ट नहीं कहेगा कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मैं चुप रहूंगा। अब कोर्ट ने बोला है। फिर देश की जनता बोलेगी कि केजरीवाल ईमानदार है। केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने हमारे पांच नेताओं को जेल में डालकर दिल्ली को ठप कर दिया और सत्ता पर काबिज हो गए। एक तरह से आप चुनाव हारी नहीं है बल्कि उन्होंने चुनाव हथियालिया। चुरा लिया। अगर आज पीएम मोदी चुनाव करालें तो दिल्ली में बीजेपी को 10 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है; केजरीवाल के वकील से क्या बोलीं जज

अरविंद केजरीवाल ने कहा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हमें जेल में डालकर देश की उम्मीद तोड़ने की कोशिश की है। और युवाओं को संदेश दिया है कि खबरदार अगर राजनीति में आए, तो केजरीवाल की तरह सभी को जेल में डाल देंगे। उन्होंने कहा, बीजेपी और कांग्रेस कुछ नहीं करती है। लेकिन जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पहली बार देश में ‘काम की राजनीति’ की बात होने लगी है। मैं आज छाती ठोकर कहता हूँ कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली हाई कोर्ट CBI को दी राहत, केजरीवाल की भी मान ली एक बात

केजरीवाल ने आगे कहा, मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि आपने केजरीवाल को निपटाने के लिए सब कुछ कर लिया लेकिन केजरीवाल को निपटा नहीं पाये। केजरीवाल आज भी दहाड़ रहा है। केजरीवाल झुकेगा नहीं। अगर केजरीवाल को रास्ते से हटाना है तो केजरीवाल का मर्डर करवाइए या फिर मेरे काम की लकीर के आगे उससे बड़ी लकीर खींचिए। उन्होंने कहा, बीजेपी वालों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा, नाले साफ नहीं किए जा रहे हैं, सड़कें नहीं बनाई जा रही हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। अरे बीजेपी वालों लोगों को पानी दो ना, केजरीवाल को जेल में डालने से कुछ नहीं होने वाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP ने अग्निपरीक्षा पास की, BJP ने सत्ता हासिल करने को गढ़े थे आरोपः केजरीवाल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।