anti terror headquarters is being built in delhi lodhi colony these high tech facilities will be available दिल्ली में 368 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला हाईटेक आतंकरोधी मुख्यालय; ये होंगी सुविधाएं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 368 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला हाईटेक आतंकरोधी मुख्यालय; ये होंगी सुविधाएं

राजधानी दिल्ली को जल्द ही देश का पहला हाईटेक आतंकरोधी मुख्यालय मिलने जा रहा है। 350 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा यह भवन‘ब्लास्ट-प्रूफ’ इंटीग्रेटेड एंटी-टेरर सुविधाओं से लैस होगा, जो हवाई हमलों से बचाव में भी सक्षम होगा।

Sun, 7 June 2026 05:40 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 368 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला हाईटेक आतंकरोधी मुख्यालय; ये होंगी सुविधाएं

आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए राजधानी दिल्ली में देश का पहला ‘ब्लास्ट-प्रूफ’ इंटीग्रेटेड एंटी-टेरर मुख्यालय तैयार किया जा रहा है।

करीब 368 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी क्षेत्र में इस अत्याधुनिक मुख्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसे इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि बम धमाके, आत्मघाती हमले या आईईडी विस्फोट जैसी परिस्थितियों का भी इस पर कम से कम प्रभाव पड़े। भवन को एक सुरक्षित और अभेद्य कमांड सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी व्यवस्था होगी। इसमें हवाई हमले से बचाव की सुविधा भी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस के SI ने खुद मांगा डिमोशन, कहा- ‘साहब, मुझे कॉन्स्टेबल बना दो'

तकनीक से लैस होगा

यह देश का पहला ऐसा आतंकवाद-रोधी मुख्यालय होगा जो पूरी तरह विस्फोटक-सुरक्षित होगा। भवन में अत्याधुनिक ‘वार रूम’, हाईटेक साइबर फॉरेंसिक लैब और आधुनिक इनडोर फायरिंग रेंज स्थापित की जाएगी। यहां से आतंकवाद विरोधी अभियानों के साथ-साथ साइबर अपराध, नकली भारतीय मुद्रा, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की जांच भी की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि यह मुख्यालय देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगा और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यक्षमता बढ़ाएगा।

सात विशेष इकाइयां एक छत के नीचे आएंगी

वर्तमान में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की सात प्रमुख इकाइयां—एसआईटी, काउंटर इंटेलिजेंस, काउंटर टेररिज्म, स्वैट, सिटी सस्पेक्ट सर्विलांस, मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) और मुख्यालय शाखा—फिलहाल अलग-अलग स्थानों से संचालित होती हैं। नए एंटी-टेरर हेडक्वार्टर के बनने के बाद सभी इकाइयां एक ही परिसर में काम करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस जवानों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’, e-HRMS को मंजूरी; ये होंगे लाभ

ये मुख्य सुविधाएं होंगी

● बम धमाकों और आईईडी हमलों से सुरक्षित अभेद्य सुरक्षा घेरा

● आपात स्थिति के लिए एयर एवैक्युएशन सुविधा उपलब्ध होगी

● अत्याधुनिक वार रूम और साइबर फॉरेंसिक लैब बनाई जाएगी

● हाईटेक साइबर फॉरेंसिक लैब और आधुनिक इनडोर फायरिंग रेंज स्थापित की जाएगी

रिपोर्ट - रमेश त्रिपाठी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके घर भी आएगी दिल्ली पुलिस? ई-कॉमर्स कंपनियों से मांगी चाकू खरीदारों की लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।