Pinky Chaudhary Announce 21 Thousand Rupees for Forth Child and 31 thousand For Fifth child चौथा बच्चा करने पर 21 हजार और पांचवे बच्चे पर देंगे 31 हजार रुपए, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ने कर दिया ऐलान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

चौथा बच्चा करने पर 21 हजार और पांचवे बच्चे पर देंगे 31 हजार रुपए, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ने कर दिया ऐलान

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा उसे 21 हजार रुपए दिए जाएंगे और जो भी पांचवा बच्चा करेगा उसे 31 हजार दिए जाएंगे।

Sat, 31 Jan 2026 02:18 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
चौथा बच्चा करने पर 21 हजार और पांचवे बच्चे पर देंगे 31 हजार रुपए, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ने कर दिया ऐलान

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा उसे 21 हजार रुपए दिए जाएंगे और जो भी पांचवा बच्चा करेगा उसे 31 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने जिहादियों की बढ़ती संख्या को देखते हिन्दू समाज के लोगों से अपनी संख्या बढ़ाने की अपील करते हुए ऐसा ऐलान किया है। पिंकी चौधरी ने ऐलान किया है कि हिंदू समाज का जो भी परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा वो उनके कार्यालय से 21 हजार रुपए और पांचवा बच्चा होने पर 31 हजार रुपए ले जाए।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पिंकी चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, भारत को जिस प्रकार कट्टरपंथियों की बढ़ती हुई जनसंख्या बर्बाद कर रही है। आतंकवाद लवजेहाद जैसी अनेकों घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। इसीलिए हिंदू रक्षा दल हिंदू परिवारों को बढ़ाने के लिए 21000 रुपए चौथे बच्चे पर पांचवें बच्चे पर 31000 रुपए और शिक्षा की व्यवस्था भी हिंदू रक्षा दल करेगा।

वीडियो में उसने कहा, हिंदू समाज के परिवार जो एक-दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, वो देश के लिए घातक हो सकता है। वहीं मुस्लिम समाज के लोग ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों को आर्थिक परेशानी है उनकी मदद हम करेंगे।

खुलेआम तलवार बांटने के आरोप में किया था गिरफ्तार

इससे पहले गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन में खुलेआम तलवारे बांटने और जुलूस निकालकर आपत्तिजनक नारेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ ‘पिंकी’ चौधरी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लियाथा।

पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया था कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी (50) और उसके बेटे हर्ष चौधरी (23) को 80 फुट रोड से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 27 दिसंबर की रात को हिंदू संगठन के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

पाटिल ने बताया कि पिंकी और उसके साथियों ने पिछले महीने शालीमार गार्डन कॉलोनी में घर-घर जाकर तलवारें, फरसे और अन्य हथियार बांटे थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपियों ने कॉलोनी में एक जुलूस भी निकाला था, जिसमें मुस्लिम विरोधी भड़काऊ नारे लगाये गये थे और अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।