दिल्ली में लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे आरोपी, विरोध करने पर कारोबारी को पीटा
दिल्ली के महरौली इलाके में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के साथ मारपीट कर मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं।

दिल्ली के महरौली इलाके में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के साथ मारपीट कर मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। महरौली थाना पुलिस ने मामले में युवती के बयान पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कारोबारी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।
प्राप्ता जानकारी के अनुसार कारोबारी मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहते हैं। मुकेश का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। मुकेश कुमार के भाई ने बताया कि सोमवार को उनके मामा के घर शादी थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए गया था। देर रात सभी घर लौट आए, लेकिन मुकेश वहां रूक गया। मंगलवार तड़के मुकेश अपने घर वापस आने के लिए निकला था। इसी दौरान उसने इग्नू रोड पर रास्ते में एक चाय की दुकान देखी और वह चाय पीने के लिए रूक गया।
चाय की दुकान पर की छेड़छाड़
चाय की दुकान पर पहले से चार युवक और तीन युवती बैठे हुए थे। चारों लड़के वहां बैठी लड़कियों पर अश्लील कमेंट करने लगे और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। मुकेश ने उनका विरोध किया। इस पर गुस्साए आरोपी मुकेश से बहस करने लगे। बहस झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने उसके जमीन में गिराकर जमकर पीटा।
आरोपियों ने वहां पड़े पत्थरों ने उस पर हमला कर दिया और मुकेश को गंभीर रूप से घायल कर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। लड़की ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले में बोलने से बचते रहे।




साइन इन