8th pass, 259 crore debt and now ED arrest... Who is AAP leader Deepak Singhal? 8वीं पास, 259 करोड़ की देनदारी और अब ED की गिरफ्तारी... आखिर कौन हैं AAP नेता दीपक सिंगला?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

8वीं पास, 259 करोड़ की देनदारी और अब ED की गिरफ्तारी... आखिर कौन हैं AAP नेता दीपक सिंगला?

Who is AAP leader Deepak Singhal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को दिल्ली और गोवा में छापेमारी के बाद कथित धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। 8वीं पास दीपक सिंगला ने दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Mon, 18 May 2026 03:40 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
8वीं पास, 259 करोड़ की देनदारी और अब ED की गिरफ्तारी... आखिर कौन हैं AAP नेता दीपक सिंगला?

Who is AAP leader Deepak Singhal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को दिल्ली और गोवा में छापेमारी के बाद कथित धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। 8वीं पास दीपक सिंगला ने दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव आयोग को दिए हलफनामें में उनके ऊपर 259 करोड़ रुपये की देनदारी है। ईडी ने 2024 में भी जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापा मारा था। धन शोधन का यह मामला बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है। आइए जानते हैं कौन हैं दीपक सिंगला?

2020 और 2025 का चुनाव हारे

सबसे पहले बात, उनकी चुनावी राजनीति की। दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने 2020 का दिल्ली विधानसभा चुनाव विश्वास नगर सीट से लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एक बार फिर पार्टी ने उप पर भरोसा दिखाया और 2025 में भी विश्वास नगर से टिकट दी। लेकिन, सिंगला को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की राजनीति के अलावा सिंगला की मौजूदगी गोवा राजनीति में भी देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBA ग्रेजुएट, मॉडल ट्विशा शर्मा कौन थीं, जो शादी के 5 महीने बाद मरी हुई मिलीं?

8वीं पास और 259 करोड़ की देनदारी

अब बात करते हैं चुनाव आयोग को हलफनामा के जरिए दिए गए डाटा की। दीपक सिंगला आठवीं पास हैं। एक दल जो देश की पढ़ी-लिखी पार्टी होने का दावा करती है, उसका नेता आठवीं पास है। उन्होंने दिल्ली के नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल से साल 2000 में आठवीं पास किया था। इसके साथ ही उनके ऊपर 259 करोड़ की देनदारी है। वहीं अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो ये तकरीबन 15 करोड़ रुपये है। इसमें चल-अचल दोनों संपत्ति शामिल है। ये डाटा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म द्वारा शेयर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, क्यों दिल्ली में छापेमारी के बाद उठा ले गई ED

गोवा के सह प्रभारी भी हैं सिंघल

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वे गोवा में वॉलंटियर कोऑर्डिनेशन और संगठनात्मक कामकाज संभालने वाले नेताओं में शामिल थे। जब AAP दिल्ली और पंजाब से बाहर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही थी, तब गोवा में पार्टी के विस्तार अभियान के दौरान दीपक सिंगला का नाम चर्चा में आया।

दीपक सिंघल

2024 में भी हो चुकी है छापामारी

साल 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। अब ED की ताजा कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंगला एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।