69 bus stops for city e-buses will be built in Ghaziabad city offering several conveniences for passengers गाजियाबाद में सिटी ई-बसों के लिए 69 जगह बनेंगे बस स्टॉप, यात्रियों के लिए होंगी कई सहूलियत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में सिटी ई-बसों के लिए 69 जगह बनेंगे बस स्टॉप, यात्रियों के लिए होंगी कई सहूलियत

गाजियाबाद शहर में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बस स्टॉप बनाने का काम नगर निगम ने शुरू करा दिया है। 69 स्थानों पर आधुनिक बस स्टॉप बनाए जाएंगे। यहां पर लोगों के बैठने से लेकर बसों की जानकारी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से मिलेगी।

Fri, 26 Dec 2025 07:12 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, अफजल खान
share
गाजियाबाद में सिटी ई-बसों के लिए 69 जगह बनेंगे बस स्टॉप, यात्रियों के लिए होंगी कई सहूलियत

गाजियाबाद शहर में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बस स्टॉप बनाने का काम नगर निगम ने शुरू करा दिया है। 69 स्थानों पर आधुनिक बस स्टॉप बनाए जाएंगे। यहां पर लोगों के बैठने से लेकर बसों की जानकारी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से मिलेगी।

शहर में सिटी ई-बसों का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है। इन बसों के लिए स्टॉप की व्यवस्था नहीं होने से परिचालन में दिक्कत होती है। जगह-जगह खड़े यात्रियों के लिए बस रोकने में बस चालकों को परेशानी होती है और इससे जाम भी लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR से कई जगहों के लिए 8 नई इलेक्ट्रिक AC बसें शुरू; जानें रूट-किराया और स्टॉप

सिटी ई-बसों का संचालन बेहतर रूप से करने के लिए 69 बस स्टॉप का निर्माण किया जाएगा। यहां पर बस के आने-जाने से लेकर रुकने तक कि जानकारी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को दी जाएगी। इन स्टॉप का निर्माण ट्रिपल पी मॉडल (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) पर किया जाएगा। इससे नगर निगम पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और यात्रियों को आसानी से आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक शहर में कई स्थानों पर बस स्टॉप की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे यात्रियों को धूप, बारिश या ठंड में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता था। कई बार बसों के समय की जानकारी न होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता था।

डिजिटल बोर्ड पर बसों कि सारी जानकारी मिलेगी : बस स्टॉप पर डिजिटल सूचना प्रणाली की सुविधा होगी। हर एक बस स्टॉप पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर उधर से गुजरने वाली ई-बसों के आने-जाने, रुकने का समय, प्रस्थान का समय, रूट की जानकारी और अगली बस के आने में लगने वाले समय जानकारी दी जाएगी।

बुजुर्गों, महिलाओं को सुविधा मिलेगी

अधिकारियों ने बताया कि बस स्टॉप पर यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक बेंच और मौसम से बचाव के लिए मजबूत शेड लगाए जाएंगे। तेज धूप, बारिश या ठंड के दौरान यात्रियों को खुले में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टॉप का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

एनके चौधरी, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम, ''शहर में ई-बसों के संचालन को बेहतर बनाने और यात्रियों कि सुविधा के लिए स्टॉप बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। ट्रिपल पी मॉडल पर स्टॉपों का निर्माण कराया जा रहा है।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।