NCR से कई जगहों के लिए 8 नई इलेक्ट्रिक AC बसें हुईं शुरू; जानें रूट-किराया और स्टॉप
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद डिपो की 8 नई इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का संचालन मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। 4 बसों को कौशांबी डिपो और चार को कश्मीरी गेट डिपो से चलाया जाएगा। इन बसों के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद डिपो की 8 नई इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का संचालन मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। 4 बसों को कौशांबी डिपो और चार को कश्मीरी गेट डिपो से चलाया जाएगा। इन बसों के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने करीब छह महीने पहले साहिबाबाद डिपो को 38 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस उपलब्ध कराई थीं। 4 बसें तो शुरू हो गईं थीं, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने के वजह से शेष 34 बसों को सड़कों पर नहीं उतारा जा सका था। अब साहिबाबाद डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद आज से 8 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, साहिबाबाद डिपो को मिली 8 इलेक्ट्रिक बसों में से 4 बसों को कश्मीरी गेट से चलाया जाएगा। इसके अलावा कौशांबी से 4 बसों को चलाया जाएगा। कुल 12 बसें चलने लगेंगी। बाकी 26 बसों को चार्जिंग पॉइंट बनने के बाद शुरू किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल रहा। इन बसों में आरामदायक सीटें, बेहतर सस्पेंशन, कम शोर और वातानुकूलित व्यवस्था शामिल है। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों का किराया भी सामान्य बसों के बराबर रखा गया है।
राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, साहिबाबाद डिपो, ''साहिबाबाद डिपो को मिली ई-बसों को चलाने के लिए आदेश आ चुके हैं। 8 बसों के रूट तय कर दिए गए हैं। आज से इनका संचालन शुरू किया जा रहा है।'
यहां रुककर चलेंगी
● कश्मीरी गेट से कोटद्वार जाने वाली बस मेरठ, बिजनौर और नजीबाबाद रुककर चलेंगी।
● कश्मीरी गेट से मुजफ्फरनगर जाने वाली बस बीच में किसी भी स्थान पर नहीं रुकेगी।
● कौशांबी से मुरादाबाद जाले वाली बस नोएडा सेक्टर-62 पर रुककर चलेगी।
● कौशांबी से नजीबाबाद जाले वाली बस मेरठ और बिजनौर रुककर चलेगी।




साइन इन