नोएडा में 4 रूट पर 50 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी, किन रूटों पर कितनीं बसें; पूरी लिस्ट
नोएडा में चार रूट पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इनमें किराया यूपी रोडवेज निगम की तरफ से निर्धारित दरों के हिसाब से लिया जाएगा। सेक्टर-90 डिपो में बसों के लिए 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बसों के चलने में तीन-चार महीने का समय लगेगा।

नोएडा में चार रूट पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इनमें किराया यूपी रोडवेज निगम की तरफ से निर्धारित दरों के हिसाब से लिया जाएगा। सेक्टर-90 डिपो में बसों के लिए 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बसों के चलने में तीन-चार महीने का समय लगेगा।
प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि बसों को चलाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ समन्वय कर लिया गया है। इनको सिटी बस के तौर पर चलाया जाएगा। सभी बसों को सेक्टर-90 डिपो से चलाया जाएगा। इनके लिए सेक्टर-90 में बस डिपो, ई-चार्जिंग प्वाइंट, बस सर्विस स्टेशन, ड्राइवर-कंडक्टर वर्कशॉप आदि मुख्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन बसों का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा अपनी निर्धारित टिकट दरों पर किया जाएगा। बसों के संचालन पर होने वाले वीजीएफ-वायबिलिटी गेप फंड-का भुगतान प्राधिकरण करेगा।
रूट नंबर-1
सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सेक्टर-32 सिटी सेंटर, सेक्टर-51 होशियारपुर होते हुए पर्थला चौक और फिर वहां से किसान चौक होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति तक।
दूरी: करीब 20 किलोमीटर।
बसों की संख्या- 8
रूट नंबर-2
सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-12/22 चौराहा से सेक्टर-16 होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिये परी चौक, जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक।
दूरी: करीब 60 किलोमीटर।
बसों की संख्या- 16
रूट नंबर-3
सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-32 सिटी सेंटर, सेक्टर-71 चौराहे से बाएं मुड़कर सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन के नीचे विश्वकर्मा रोड से सेक्टर-62 गोल चक्कर तक। वापसी में इसी रूट पर विश्वकर्मा रोड से बसें सेक्टर-75 के सामने से होकर बरौला तिराहे से बाएं मुड़कर भंगेल सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक जाएंगी।
दूरी: करीब 30 किलोमीटर।
बसों की संख्या- 12
रूट नंबर-4
सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-75, 76, 77 से सेक्टर-101 से दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड होते हुए सूरजुपर कलेक्ट्रेट तक
दूरी: करीब 30 किलोमीटर।
बसों की संख्या- 8 वैकल्पिक रूट के लिए छह बसें होंगी।




साइन इन