3 people brutally beat up a car rider after a minor collision in Noida नोएडा रोड रेज: मामूली टक्कर के बाद 3 लोगों ने कार सवार पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा रोड रेज: मामूली टक्कर के बाद 3 लोगों ने कार सवार पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

गाड़ी में टक्कर लगते ही तीनों युवकों ने कार सवार को गाड़ी से उतारा और फिर बेरहमी से लात-घूसों से उसे बीच सड़क मारते-पीटते रहे। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

Thu, 17 July 2025 08:46 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा रोड रेज: मामूली टक्कर के बाद 3 लोगों ने कार सवार पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

दिल्ली एनसीआर में मारपीट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 58 का है, जहां तीन लोगों ने कार सवार को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट की वजह रोड रेज बताई जा रही है। गाड़ी में टक्कर लगते ही तीनों युवकों ने कार सवार को गाड़ी से उतारा और फिर बेरहमी से लात-घूसों से उसे बीच सड़क मारते-पीटते रहे। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों युवक कार सवार को गाड़ी से बाहर खींचते हैं और उस पर घूंसे और लातों से ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं। पीड़ित व्यक्ति दर्द से कराहता हुआ सड़क पर पड़ा रहता है। वह अचानक हुए हमले से खुद को संभाल भी नहीं पाता है। इसके बाद सड़क पर मौजूद लोग आकर बीच-बचाव करते हैं और उसे उठाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लीज हमारी लिमिट बढ़ा दो, प्लीज...; केजरीवाल पर जमकर बरसे भाजपा नेता आशीष सूद
ये भी पढ़ें:साफ-सफाई के मामले में गाजियाबाद पिछड़ा, लेकिन एक बड़ी खुशखबरी भी, जानिए क्या

इसके बाद घायल कार सवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके बाद कार सवार का एक साथी स्थानीय पुलिस थाने में जाकर उसके दोस्त के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है।

आपको बताते चलें कि ये कोई एक नई घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आते रहे हैं। बीते महीने नोएडा के सेक्टर-53 में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब एक महिंद्रा थार एसयूवी ने एक युवक को टक्कर मार दी थी। जांच में सामने आया था कि ये दोनों के बीच पहले से ही सोशल मीडिया पर लड़ाई चल रही थी।

मामला इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया वाली वर्चुअल लड़ाई असली हाथापाई और मारपीट पर आ गई। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि थार के ड्राइवर ने जानबूझकर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई और युवक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि व्यक्ति सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा और खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद एसयूवी मौके से फरार हो गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।