Will the BJP also choose a female Chief Minister in Bengal Oath ceremony 9 may Bengal CM News: बंगाल में BJP भी चुनेगी महिला मुख्यमंत्री? इन नामों पर चर्चाएं तेज; 9 मई को है शपथ ग्रहण, India News in Hindi - Hindustan
More

Bengal CM News: बंगाल में BJP भी चुनेगी महिला मुख्यमंत्री? इन नामों पर चर्चाएं तेज; 9 मई को है शपथ ग्रहण

Bengal CM News: खबरें हैं कि बंगाल में सीएम चुनने के लिए भाजपा में जल्द ही बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नाम एक या दो दिन में बैठक कर सकते हैं।

Wed, 6 May 2026 06:55 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Bengal CM News: बंगाल में BJP भी चुनेगी महिला मुख्यमंत्री? इन नामों पर चर्चाएं तेज; 9 मई को है शपथ ग्रहण

Bengal CM News: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई, शनिवार को होना है। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी, लेकिन अटकलें हैं कि भाजपा भी महिला सीएम चुन सकती है। अब तक पार्टी ने सीएम चेहरे के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ममता बनर्जी को लगातार दो बार हराने वाले शुभेंदु अधिकारी पद के प्रबल दावेदार हैं।

ये महिलाएं हो सकती हैं सीएम पद की दावेदार

अग्निमित्रा पॉल

श्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी को 40,839 वोट से शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि पॉल को 1,19,582 वोट मिले जबकि बनर्जी को 78,743 वोट मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल के अगले CM बनेंगे शुभेंदु अधिकारी? काउंटिंग से पहले क्या दिया था जवाब

साल 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी की महिला मोर्चा की प्रमुख बन गईं थीं। साल 2021 में उन्होंने पहली बार बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सयोनी घोष को हरा दिया था। जनवरी 2026 में ही वह बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष बनी थीं। राजनीति में आने से पहले वह मशहूर फैशन डिजाइनर थीं। उन्होंने अपना ब्रांड Inga शुरू किया था।

रूपा गांगुली

गांगुली को भाजपा का दामन थामे करीब 10 साल होने को हैं। वह इस बार सोनारपुर दक्षिण सीट से मैदान में थीं, जहां उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी अरुंधति मैत्रा को 35 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है। खास बात है कि वह बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं थीं। वह साल 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद भी रहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP को नहीं रोक पाएंगे ये, बंगाल रिजल्ट के बाद ओवैसी की मुसलमानों से अपील

ये नाम भी हैं दौड़ में

खबरें हैं कि बंगाल में सीएम चुनने के लिए भाजपा में जल्द ही बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नाम एक या दो दिन में बैठक कर सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भवानीपुर और नंदीग्राम में जीत का परचम लहराने वाले शुभेंदु अधिकारी दिल्ली तलब किए जा सकते हैं।

अधिकारी के अलावा दौड़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, पूर्व प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष और RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक के बड़े चेहरे उत्पल महाराज का नाम भी हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में हार के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम, इशारों में संकेत

अमित शाह को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने बंगाल में अपने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी का केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया। अधिसूचना के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।