Who is Ashok Mittal the man replacing Raghav Chadha He owns assets worth crores कौन हैं राघव चड्ढा की जगह लेने वाले अशोक मित्तल, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, India News in Hindi - Hindustan
More

कौन हैं राघव चड्ढा की जगह लेने वाले अशोक मित्तल, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

10 सितंबर 1964 को मित्तल का जन्म पंजाब के जलंधर में हुआ था। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की और पेशे से कारोबारी हैं। साथ ही पंजाब की LPU यानी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलाधिपति भी रह चुके हैं।

Thu, 2 April 2026 02:51 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं राघव चड्ढा की जगह लेने वाले अशोक मित्तल, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह अब डॉक्टर अशोक कुमार मित्तल लेने जा रहे हैं। खबर है कि चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भी लिख दिया है। इसके अलावा उनके बोलने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। अप्रैल 2022 में मित्तल पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

कौन हैं अशोक मित्तल

10 सितंबर 1964 को मित्तल का जन्म पंजाब के जलंधर में हुआ था। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की और पेशे से कारोबारी हैं। साथ ही पंजाब की LPU यानी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलाधिपति भी रह चुके हैं। वह विदेश मामलों की समिति, वित्तीय समिति, रक्षा समिति के सदस्य भी रहे हैं।

मित्तल की वेबसाइट के अनुसार, वह इंडियन रेड क्रॉस अवार्ड, पंजाब गौरव अवार्ड, शिक्षा रतन अवार्ड और नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड जैसे कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमेक्रोटिक रिफॉर्म्स के आंकड़े बताते हैं कि मित्तल के पास 91 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पंजाब में हम भी कर सकते हैं ऐसा, पर हम... गुजरात CM को केजरीवाल ने लिखा पत्र

राघव चड्ढा को बोलने से भी रोकने की मांग

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि चड्ढा को सदन में बोलने से रोकने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि आप की तरफ से सचिवालय में भेजे पत्र में कहा गया है कि आप के कोटा में से चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित नहीं किया जाए। हालांकि, इसे लेकर अब तक आप सांसद की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? केजरीवाल की 'खुशी' पर मौन समेत क्या वजहें

तनातनी की अटकलें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चड्ढा और आप में तनातनी की खबरें भी सामने आ रहीं थीं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी या सांसद ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा था। खबरें हैं कि चड्ढा आप के कई बड़े कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे। वह आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं थे।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर शुरुआत करने वाले चड्ढा साल 2012 से ही आप के साथ जुड़े हुए हैं। वह पार्टी में उच्च पदों पर भी रह चुके हैं। दिल्ली में विधायक रहे और बाद में वह राज्यसभा में सबसे कम उम्र के सांसद भी बने थे। वह दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन रहे। फिलहाल, वह पंजाब में आप के सह प्रभारी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवा 2027 में आप को चुनें, एक महीने में बिजली मुफ्त कर देंगे: अरविंद केजरीवाल

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वह पार्टी से जुड़ी गतिविधियों से दूरी बनाने के चलते चर्चा में आए हों। शराब घोटाला मामले में जब केजरीवाल जेल गए थे, तब चड्ढा ब्रिटेन में आंखों का इलाज कराने गए थे।