Arvind Kejriwal Writes to Bhupendra Patel, Seeks Meeting Over Illegal Arrest of AAP Workers 'पंजाब में हम भी कर सकते हैं ऐसा, पर हम... गुजरात CM को केजरीवाल ने लिखा पत्र, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

'पंजाब में हम भी कर सकते हैं ऐसा, पर हम... गुजरात CM को केजरीवाल ने लिखा पत्र

केजरीवाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी को मैंने पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों के पहले अवैध रूप से बहुत बड़े स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Thu, 2 April 2026 01:07 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
'पंजाब में हम भी कर सकते हैं ऐसा, पर हम... गुजरात CM को केजरीवाल ने लिखा पत्र

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें पत्र की एक कॉपी भी शेयर की है।

केजरीवाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि 'गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी को मैंने पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों के पहले अवैध रूप से बहुत बड़े स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और अभी दस हजार से ज्यादा को गिरफ्तार करने की इनकी योजना है। 'आप' की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह से बौखलाई हुई है। पर इस तरह की गिरफ्तारियों और गुंडागर्दी को गुजरात के लोग पसंद नहीं करते। वे इसका जवाब जरूर देंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डर गए थे अरविंद केजरीवाल; TMC के सांसद ने किस 'माफी' पर कहा ऐसा

केजरीवाल ने पत्र में क्या-क्या लिखा?

पत्र में केजरवील ने लिखा है कि ‘पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। भाजपा के भ्रष्टाचार, अत्याचार और दमन के कुशासन से जनता बहुत परेशान हो चुकी थी। भाजपा गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलीभगत से पिछले 30 साल से सरकार चला रही है। जिस कारण गुजरात में कोई विकल्प नहीं था। आम आदमी पार्टी के रूप में लोगों को पहली बार एक मजबूत विकल्प मिला है। लोग जानते हैं, आम आदमी पार्टी एक निडर, ईमानदार, देशभक्त और अच्छे पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी भाजपा से कभी समझौता नहीं करेगी। इसी कारण पिछले कुछ सालों में गुजरात में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है। पूरे गुजरात में अब यह आम चर्चा का विषय है कि भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल के खिलाफ CBI के बाद ED पहुंची हाई कोर्ट, किस फैसले को चुनौती

‘हम अच्छे और शरीफ लोग हैं’

वहीं पत्र के अंत में केजरीवाल ने कहा है कि ‘पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अगर हम चाहे तो पंजाब में हम भी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसी तरह झूठे केस करके जेल में डाल सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि हम अच्छे और शरीफ लोग हैं। संविधान में विश्वास रखते हैं। हम गुंडागर्दी नहीं करते हैं। और फिर हमें ऐसा करने की जरूरत भी नहीं है।’

आप के प्रदेश को किया गया गिरफ्तार

आपको बता दें कि गुजरात में आप के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गढ़वी को उनके गृह जनपद द्वारका के खंभालिया में गिरफ्तार किया गया है। ये दावा केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने बुधवार को किया था। केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पोस्ट में लिखा था कि ‘आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख्स इनसे बदला लेगा। भाजपा का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोड़ेगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल किसके हिसाब की कर रहे बात, कहा- जुल्म इतना ही करो जितना…

'भाजपा ने एक षड्यंत्र रचा'

केजरीवाल ने इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में कहा था कि 'अब भाजपा ने एक षड्यंत्र रचा है। कि आम आदमी पार्टी के गुजरात के ज्यादा से ज्यादा नेताओं और पदाधिकारियों को जेल में डाल दो। इसी षड्यंत्र के तहत हर जगह धरपकड़ शुरू हो गई है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।