When PM Modi met Rahul Gandhi at the Parliament complex conversation video जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो, India News in Hindi - Hindustan
More

जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच कुछ समय के लिए मुलाकात हुई। दोनों आपस में बात करते नजर आए। इसका विडियो वायरल हो रहा है। 

Sat, 11 April 2026 10:36 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो

संसद भवन और चुनावी रैलियों में एक दूसरे पर तीखे प्रहार करने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो 11 अप्रैल का ही है जब पीएम मोदी महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने जा रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश खड़े हैं। प्रधानमंत्री एक-एक कर सबसे मिलते हैं और फिर राहुल गांधी के सामने ठहर जाते हैं। इसके बाद दोनों बात करने लगते हैं। दोनों के बीच क्या बात हुई. यह तो पता नहीं लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और राहुल गांधी कुछ सेकंड्स से एक दूसरे से किसी बात पर चर्चा करते रहे।

महात्मा फुले को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित था। फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को महाराष्ट्र में हुआ था और उनका निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ वाले बयान पर फैसला हाईकोर्ट में सुरक्षित
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी भी लपेटे जाएंगे? पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस की FIR में क्या आरोप

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "महान समाज सुधारक महात्मा फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का आरंभ हो रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया।" उन्होंने लिखा, "वे महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की वकालत करने में अग्रणी थे।"

प्रधानमंत्री ने लिखा, "उनके विचार सामाजिक प्रगति की दिशा में सभी का मार्गदर्शन करते रहें।" उन्होंने कहा कि फुले के प्रयासों से शिक्षा सशक्तीकरण का एक शक्तिशाली माध्यम बनी।