West Bengal election likely to be held in two phases says election commission official बंगाल की 288 सीटों पर एक ही चरण में होंगे मतदान? चुनाव आयोग के अधिकारी ने क्या बताया, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल की 288 सीटों पर एक ही चरण में होंगे मतदान? चुनाव आयोग के अधिकारी ने क्या बताया

अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव एक से ज्यादा चरणों में कराने से चुनाव संबंधी हिंसा को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा है कि अंतिम निर्णय लेने से पहले इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा।

Thu, 12 March 2026 12:31 PMJagriti Kumari भाषा, कोलकाता
share
बंगाल की 288 सीटों पर एक ही चरण में होंगे मतदान? चुनाव आयोग के अधिकारी ने क्या बताया

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नई दिल्ली कार्यालय में एक और दौर की बैठक के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीट के लिए चुनाव अगले महीने से दो चरणों में होने की संभावना है।''

अधिकारी ने आगे कहा कि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर राज्य की अधिकतर राजनीतिक पार्टियों ने कोलकाता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अपनी हालिया बैठक के दौरान एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सहित अन्य अधिकारियों से भी इसी तरह के सुझाव मिले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिकायतों की सुनवाई के लिए बनेंगे अपीलीय न्यायाधिकरण, बंगाल की मतदाता सूची पर SC

अंतिम फैसला जल्द

उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने से चुनाव संबंधी हिंसा को रोकने में मदद मिलेगी क्योंकि उपद्रवियों को एक जगह से दूसरी जगह जाकर गड़बड़ी फैलाने का समय नहीं मिलेगा। अंतिम निर्णय लेने से पहले इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में CEC से मिले राजनीतिक दल; देसी बम पर जताई चिंता, कितने चरणों में चुनाव?

एक ही चरण में होंगे मतदान?

वहीं एक ही चरण में मतदान होंगे या नहीं इस सवाल पर अधिकारी ने कहा कि इसकी संभावना कम है। उन्होंने कहा, ''हमने 2024 में 288 सीट वाले महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में कराया थे। पश्चिम बंगाल में एक चरण में चुनाव कराना असंभव काम नहीं है लेकिन इस बार इसकी संभावना बहुत कम है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी ने SIR को लेकर 5वें दिन खत्म किया धरना, मंच पर गायब लिख जताया विरोध

अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चिंता का विषय रहा है और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग को चुनाव पूर्व एवं चुनाव पश्चात की अवधि के दौरान सख्त निगरानी का आश्वासन दिया है।