West Bengal CM Suvendu Adhikari said in North Bengal that he will repay the debt of 17 years Mamata Banerjee 17 साल का कर्ज चुकाऊंगा; उत्तर बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का भावुक ऐलान, क्या मामला?, India News in Hindi - Hindustan
More

17 साल का कर्ज चुकाऊंगा; उत्तर बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का भावुक ऐलान, क्या मामला?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर बंगाल में भाजपा को समर्थन देने के लिए जनता का धन्यवाद दिया है। सीएम शुभेंदु ने कहा कि उत्तर बंगाल ने 2009 से भाजपा का समर्थन शुरू किया है। अब उनकी सरकार क्षेत्र का कर्ज उतारेगी।

Wed, 20 May 2026 04:27 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
17 साल का कर्ज चुकाऊंगा; उत्तर बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का भावुक ऐलान, क्या मामला?

CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इन दिनों ऐक्शन में है। ममता बनर्जी सरकार के फैसलों को लेकर सख्ती दिखा रहे शुभेंदु अब भाजपा को बढ़त देने वाले इलाकों का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर बंगाल में पहली बार बतौर मुख्यमंत्री पहुंचे अधिकारी ने क्षेत्र की जनता को 17 सालों से भाजपा को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "उत्तर बंगाल पिछले 17 वर्षों से भाजपा के साथ खड़ा रहा है। अब उनकी सरकार क्षेत्र का कर्ज चुकाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और वामपंथियों की सरकारों के ऊपर उत्तर बंगाल की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "उत्तर बंगाल को अब और नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस क्षेत्र को विकास परियोजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र के सभी वादों को पूरा करेगी। कुछ वादे तीन महीने के भीतर पूरे हो जाएंगे, कुछ छह महीने के भीतर। बाकी जो भी बचेंगे वह एक वर्ष के भीतर पूरे हो जाएंगे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर कोर्ट में फैसला सुरक्षित
ये भी पढ़ें:बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की होगी, वादों पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

उत्तर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, "आपने झूटे मामलों का सामना किया और पार्टी को इस स्थिति तक पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम किया है। पिछली सरकारों के पक्षपात पूर्ण रवैये के कारण भाजपा समर्थकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यहां तक की लोगों को स्वतंत्र रूप से अपना धर्म पालन करने से भी रोका गया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, शुभेंदु के रडार पर ममता की पार्टी के कई नेता

गौरतलब है कि उत्तर बंगाल में भाजपा लगातार मजबूत होती आ रही है। 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दार्जिलिंग सीट जीती थी। इसके बाद से लगातार इस क्षेत्र में भाजपा अपना प्रभाव क्षेत्र बढ़ाती रही है। उत्तर बंगाल में विधानसभा की कुल 54 सीटें मानी जाती हैं। भाजपा ने 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड लहर के बीच 2 से 3 सीटें यहां से निकाली थीं। 2018 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की नौ लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2021 में भाजपा ने पूरे बंगाल में 77 सीटें जीतीं, जिनमें 30 सीटें उत्तर बंगाल से जीती थीं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 54 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है।