We are unitedly facing polls INDIA bloc allies fighting for power Amit Shah in Puducherry हम एकजुट, इंडिया गठबंधन सत्ता के लिए लड़ रहा; पुडेचेरी में अमित शाह का तंज, India News in Hindi - Hindustan
More

हम एकजुट, इंडिया गठबंधन सत्ता के लिए लड़ रहा; पुडेचेरी में अमित शाह का तंज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुडुचेरी में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि हम एकजुट होकर चुनाव का सामना कर रहे हैं जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल पहले से ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं।

Mon, 6 April 2026 06:06 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, पुडुचेरी
share
हम एकजुट, इंडिया गठबंधन सत्ता के लिए लड़ रहा; पुडेचेरी में अमित शाह का तंज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुडुचेरी में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि हम एकजुट होकर चुनाव का सामना कर रहे हैं जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल पहले से ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहाकि भाकपा, माकपा पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन से निकल चुकी हैं। द्रमुक एवं कांग्रेस पुडुचेरी में पांच विधानसभा सीटों पर एक-दूसरे से लड़ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी का उड़ाया मजाक
अमित शाह ने पुडुचेरी में ईंधन के दामों में वृद्धि का दावा करने को लेकर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहाकि पेट्रोल एवं डीजल के दाम पाकिस्तान में बढ़े हैं न कि भारत में। अमित शाह ने पुडुचेरी में एक चुनावी रैली में कहाकि वैश्विक रुझानों के विपरीत, भारतीयों को पेट्रोल-डीजल मिल रहा है, कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहाकि पुडुचेरी में बेरोजगारी दर कांग्रेस-द्रमुक शासनकाल की 47 प्रतिशत से गिरकर राजग शासन में 4.3 प्रतिशत रह गई है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहाकि उनकी पार्टी केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी नौ अप्रैल के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन (जिसमें द्रमुक भी शामिल है) के उम्मीदवारों के समर्थन में यहां लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने खेद जताया कि पुडुचेरी इस राज्य के लोगों द्वारा संचालित नहीं किया जा रहा है, बल्कि दिल्ली से नियंत्रित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मिशन इंपॉसिबल’ की भारी कीमत, ईरान से पायलट निकालने में अमेरिका ने लुटाया खजाना
ये भी पढ़ें:दो पासपोर्ट पर क्या है नियम, जिस पर विवादों में घिरी हैं हिमंत की पत्नी रिंकी

नकली दवा के उत्पादन का आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुडुचेरी में बड़े पैमाने पर नकली दवा का उत्पादन हो रहा है और सरकार की ओर से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहाकि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि यह हत्या के साथ भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि सभी ठेकों में 30 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था और पुडुचेरी के लोग हर एक टोल गेट पर पैसे देने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता में आने पर छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी के नेताओं को अवसर मिल सके।