We are all Sanatanis why hesitate to say so Kangana Ranaut weighs in on the Sara Ali Khan temple controversy सब सनातनी हैं, लिखने में क्या घबराना; सारा अली खान मंदिर मामले में कूदीं कंगना रनौत, India News in Hindi - Hindustan
More

सब सनातनी हैं, लिखने में क्या घबराना; सारा अली खान मंदिर मामले में कूदीं कंगना रनौत

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान या अन्य कोई गैर हिंदू अगर सनातन के प्रति अपनी आस्था के बारे में हलफनामा देता है तो उसे मंदिरों में दर्शन कराए जाएंगे।

Wed, 18 March 2026 11:51 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
सब सनातनी हैं, लिखने में क्या घबराना; सारा अली खान मंदिर मामले में कूदीं कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सनातन के प्रति आस्था वाला हलफनामा देना होगा। अब इस नए नियम को लेकर लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सभी सनातनी हैं और इसे लिखकर देने में परेशानी क्या है। मंदिर समिति के बोर्ड की 10 मार्च को हुई बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसरों और गर्भगृहों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी।

बुधवार को रनौत ने कहा, 'सब सनातनी हैं। यहां जो भी हैं सभी सनातनी हैं। क्योंकि जब हमारा जन्म हुआ, सनातन मतलब जिसका न आदि है न अंत। सारे धर्म हजार पंद्रह सौ साल पुराने हैं। सनातन ही है, जो सत्य है। वह भी सनातनी ही हैं, तो सत्य लिखने में क्या घबराहट है लिख दीजिए।'

क्या बोली समिति

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान या अन्य कोई गैर हिंदू अगर सनातन के प्रति अपनी आस्था के बारे में हलफनामा देता है तो उसे मंदिरों में दर्शन कराए जाएंगे। द्विवेदी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले सभी सनातनी हैं और अगर वे इस बारे में हलफनामा देते हैं तो उन सबका बदरीनाथ और केदारनाथ में स्वागत है।

उन्होंने कहा, 'जिनकी (गैर हिंदुओं की) सनातन धर्म के प्रति आस्था होगी और जो लिखेगा कि मैं सनातनी हूं, मैं हिंदुत्व को मानता हूं, उन सबका स्वागत है।' 'केदारनाथ' फिल्म की अभिनेत्री के बारे में पूछे जाने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा, 'सारा अली खान अगर कहेंगी कि उनकी सनातन के प्रति आस्था है, भाव है और वह हलफनामा देंगी तो उन्हें दर्शन कराए जाएंगे।'

प्रारूप तैयार, प्रस्ताव भेजा

उन्होंने बताया कि हलफनामे के लिए मंदिर समिति ने प्रारूप तैयार कर लिया है। द्विवेदी ने कहा कि यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों से जारी हैं और केवल 10 दिनों में 16 मार्च तक छह लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद को बताना होगा सनातनी; सारा अली खान जैसों के लिए बदरी-केदार में शपथ वाला नियम
ये भी पढ़ें:बदरीनाथ-केदारनाथ में 'रीलबाजों' पर एक्शन! मंदिर परिसर में मोबाइल बैन की तैयारी
ये भी पढ़ें:केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग को बदरी-केदार मंदिर समिति का नोटिस, क्या विवाद

मंदिर जाती रहीं हैं सारा

खास बात है कि सारा अली खान समय-समय पर केदारनाथ मंदिर आती रही है। वह बॉलीवुड फिल्म केदारनाथ में भी नजर आईं थीं, जिसमें मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। हाल ही में उन्होंने शिवरात्रि के मौके पर भी मंदिर के पास अपनी तस्वीर साझा की थी।