Varun gandhi meets pm modi with family may get big responsibility in bjp बीजेपी में वरुण गांधी के बहुरेंगे दिन? परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात; बोले- पितृवत स्नेह मिला, India News in Hindi - Hindustan
More

बीजेपी में वरुण गांधी के बहुरेंगे दिन? परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात; बोले- पितृवत स्नेह मिला

बीजेपी में अलग-थलग चल रहे गांधी परिवार के दिग्गज नेता वरुणा गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। वह परिवार के साथ पीएम मोदी से मिले और कहा कि उनका पितृवत स्नेह मिला है। जानकारों का कहना है कि जल्द ही वरुण गांधी को कोई बड़ा जिम्मा मिल सकता है। 

Tue, 17 March 2026 01:17 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
बीजेपी में वरुण गांधी के बहुरेंगे दिन? परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात; बोले- पितृवत स्नेह मिला

बीजेपी सरकार की नीतियों की आलोचना के चलते पार्टी में अलग-थलग हुए वरुण गांधी एक बार फिर अपने सियासी ढर्रे पर वापस आते दिख रहे हैं। उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए वरुण गांधी ने लिखा, परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीiॉ जी से मिलकर उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा, 'आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के रूप नगर इलाके में गिरा 60 फुट लंबा लोहे का पुल, महिला की मौत- VIDEO

वरुण गांधी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनकी पत्नी और बेटी भी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सियासी गलियारों में अटकलें लगने लगी हैं। जानकारों का कहना है कि वरुण गांधी को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने जा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वरुण गांधी को पश्चिम बंगाल में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस के तीन नेताओं की छिनेगी विधायकी! राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की सजा

2024 आम चुनाव में नहीं मिला था टिकट

बता दें कि वरुण गांधी ने 2009 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर पीलीभीत से लोकसभा का चुनाव जीता था। उन्होंने कांग्रेस के वीएम सिंह को हराया था। वह 2014 में दोबारा इसी सीट से सांसद बने। इसके बाद 2019 में वरुण गांधी लगातार तीसरी बार पीलीभीत से चुनाव जीता। वहीं 2014 में वरुणा गांधी को टिकट ही नहीं दिया गया। माना जा रहा था कि बीजेपी सरकार की आलोचनाओं के चलते उनका टिकट काट दिया गया है।

किसान आंदोलन के दौरान वरुण गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर रहते थे। वे अकसर राकेश टिकैत के साथ स्वर में स्वर मिलाते नजर आते थे। किसानों की मौत को लेकर उन्होंने खुलकर केंद्र सरकार की आलोचना की। इसके बाद से ही पार्टी में उनकी हैसियत कम होने लगी। बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी बाहर कर दिया। अटकलें ये भी लगने लगी थीं कि वह पाला बदल सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। टिकट कटने के बाद वह एकदम शांत हो गए थे। आम चुनाव के प्रचार के दौरान वरुण गांधी सुल्तानपुर में मेनका गांधी के प्रचार के लिए आखिरी दिन गए थे। हालांकि उन्होंने ना तो कोई भाषण दिया और ना ही बीजेपी का पटका पहना था।