Iron bridge collapses in Delhi's Roop Nagar, woman dead नॉर्थ दिल्ली में गिरा 60 फुट लंबा लोहे का पुल, नाले में डूबकर महिला की मौत- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नॉर्थ दिल्ली में गिरा 60 फुट लंबा लोहे का पुल, नाले में डूबकर महिला की मौत- VIDEO

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक 'नाले' पर बना 60 फुट का लोहे का पुल गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई।  

Tue, 17 March 2026 01:28 PMRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share
नॉर्थ दिल्ली में गिरा 60 फुट लंबा लोहे का पुल, नाले में डूबकर महिला की मौत- VIDEO

दिल्ली के रूप नगर इलाके से लोहे का पुल गिरने की खबर सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक 'नाले' पर बना 60 फुट का लोहे का पुल गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

50 वर्षीय भिखारी महिला की मौत

लगभग 50 साल की भिखारी महिला की मौत तब हुई, जब पुल का ढांचा गिर गया और वह नीचे 'नाले' में गिर गई। DFS अधिकारी ने बताया कि उसे ढूंढने के लिए मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने उसका शव निकाला। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरी गाय की खाल उतार रहे दलितों की पिटाई… 2016 के ऊना केस में 5 दोषी, 35 बरी
ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर रोक

हादसे पर क्या बोले अधिकारी

हादसे की जानकारी लगते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), दिल्ली पुलिस और दूसरी इमरजेंसी एजेंसियों के लोगों समेत रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। DFS ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 9.30 बजे पुल गिरने की खबर मिली और कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।

अधिकारियों ने आगे कोई हादसा न हो, इसके लिए इलाके को घेर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत गिरने का कारण अभी पता नहीं चला है, और पूरी जांच की जाएगी।

आप नेता ने हादसे पर किया ट्वीट

इस एक्सीडेंट पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट किया है। घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- दिल्ली के रूपनगर में लोहे का पुल गिर गया । कुछ लोगों के जान गवाने की बात सामने आई है।

फरवरी में जल बोर्ड के गड्डे में गिरकर युवक की हुई थी मौत

आपको बताते चलें कि दिल्ली में फरवरी के दौरान जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। ये हादसा पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके के जोगिंदर सिंह मार्ग पर हुआ था। यहां दिल्ली जल बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। वह 12 घंटे तक गड्ढे में पड़ा रहा लेकिन किसी को इनकी भनक तक नहीं लगी थी।

खबर अपडेट हो रही है…

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।