union minister Ravneet Singh controversial statement on punjab cm bhagwant mann says joker भगवंत मान का नाम *** है, जोकर होना चाहिए; रवनीत बिट्टू के पंजाब CM पर बिगड़े बोल, India News in Hindi - Hindustan
More

भगवंत मान का नाम *** है, जोकर होना चाहिए; रवनीत बिट्टू के पंजाब CM पर बिगड़े बोल

  • केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मान व्यंग्य कलाकार थे तो वे खुद कबूतरबाजी में संलिप्त रहे हैं।

Tue, 18 Feb 2025 06:01 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share
भगवंत मान का नाम *** है, जोकर होना चाहिए; रवनीत बिट्टू के पंजाब CM पर बिगड़े बोल

अमेरिका से अवैध प्रवसियों को वापस भारत भेजने पर पंजाब में राजनीति काफी गर्म है। पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फिर निशाने पर लिया। शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए बिट्टू ने पंजाब सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान व्यंग्य कलाकार थे तो वे खुद कबूतरबाजी में संलिप्त रहे हैं तो वे कैसे ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ कारवाई करेंगे। वह गाने-बजाने वाले 13-14 लोगों का ग्रुप विदेश साथ ले जाते थे। आज पंजाब के हर कोने में एजेंट बैठे हैं।

रवनीत बिट्टू ने कहा, “भगवंत मान का नाम*** है, तमाशबीन, जोकर होना चाहिए। उनके नाम के साथ सिंह लगाना गलत है। भगवंत मान तो खुद बदनाम है। उन्हें कौन बदनाम कर सकता है।”

खुद पर मिट्‌टी डाल देना भगवंत मान का काम

अमृतसर में डिपोर्टेशन फ्लाइट्स की लैंडिंग कराने को पंजाब के खिलाफ साजिश करार देने के भगवंत मान के बयान पर बिट्टू ने कहा कि अगर एक विमान पंजाब में उतरता है तो इससे राज्य कैसे बदनाम होता है?

बाकी स्टेट कह रहे हैं कि डिपोर्ट हुए लोगों का जहाज हमारे स्टेट में उतार दो। पंजाब के बच्चे पंजाब में उतर रहे हैं तो ये क्या हमारे बच्चे नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने सिर में खुद ही मिट्‌टी डाल देना, ये काम भगवंत मान कर रहे हैं। वह अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल संग मीटिंग में भगवंत मान का गला सूखा, पंजाब CM पर अफवाहों के बीच भाजपा
ये भी पढ़ें:पंजाब में 3000 पदों पर नई भर्ती करेगी AAP सरकार, मान कैबिनेट का फैसला
ये भी पढ़ें:अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं, तेल भरवाकर आगे ले जाते; भड़के CM मान

निर्वासितों को सरकारी नौकरियां दे आप सरकार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम भगवंत मान से निर्वासितों को सरकारी नौकरियां देने और एजेंटों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो पैसा प्रवासियों ने एजेंटों को अमेरिका जाने के लिए दिया था, उसे वापस दिलाने की भी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की बनती है।उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब में धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, जो लोगों को अवैध डंकी रूट्स से अमेरिका भेजने के नाम पर ठग रहे हैं।

रिपोर्ट: मोनी देवी