Bhagwant Mann on Indians Deported from US Dont make holy Amritsar a deportation Centre पवित्र अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं, ट्रंप थोड़ा और तेल भरवाकर आगे ले जाते; भड़के भगवंत मान, Punjab Hindi News - Hindustan
More

पवित्र अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं, ट्रंप थोड़ा और तेल भरवाकर आगे ले जाते; भड़के भगवंत मान

  • सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वह वह पवित्र शहर अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं। बॉर्डर एरिया में आर्मी जहाज को लैंड करवाना गलत है। ट्रंप अपने विमान में थोड़ा और तेल भरवाकर जहाज आगे ले जाते।

Sat, 15 Feb 2025 08:00 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share
पवित्र अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं, ट्रंप थोड़ा और तेल भरवाकर आगे ले जाते; भड़के भगवंत मान

अमेरिका से डिपोर्ट हुए 119 भारतीयों को रिसीव करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय से जानकारी मिली है कि रात 10 बजे तक अमेरिकी विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगा। इस विमान में कुल 67 पंजाबी पंजाबी सवार हैं। बताया जा रहा है कि इस बार विमान टर्मिनल पर आएगा। सीएम मान ने कहा कि 119 लोगों में से कई लोगों को लेने के लिए उनके घर से परिजन आए होंगे और पंजाब सरकार की गाड़ियां भी तैयार हैं। पंजाब के अलावा अन्य राज्यों के डिपोर्ट हुए लोगों के लिए रिहायश और खाने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर गुरु रामदास जी की भूमि है, जहां हर रोज 1 लाख लोग लंगर खाते हैं। यहां से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं जाना चाहिए। सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वह वह पवित्र शहर अमृतसर को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं। बॉर्डर एरिया में आर्मी जहाज को लैंड करवाना गलत है। ट्रंप अपने विमान में थोड़ा और तेल भरवाकर जहाज आगे ले जाते।

'अमृतसर से अमेरिका के लिए फ्लाइट क्यों नहीं शुरू कर देती केंद्र सरकार'

मुख्यमंत्री मान ने सवाल उठाया कि अमृतसर को ही क्यों विमान लैंड करने के लिए चुना गया है? उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका की फ्लाइट के लिए दिल्ली जाना पड़ता है तो अमृतसर से केंद्र सरकार अमेरिका के लिए फ्लाइट क्यों नहीं शुरू कर देती। केंद्र सरकार को पता होना चाहिए कि दूसरे देश अपने जहाज भेज रहा है, फिर अमेरिका का जहाज ही क्यों भारत आ रहा है। हमारा जहाज भी अमेरिका जा सकता था। उन्होंने कहा कि जो डिपोर्ट होकर लोग आ रहे हैं, उसके साथ अच्छा व्यवहार किया जाएगा और एजेंटों के बारे में पता किया जाएगा। धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका से डिपोर्ट होने वालों में जो नौकरी के लायक होगा, उसे पंजाब सरकार नौकरी भी देगी। हमारी सरकार ने डिपोर्ट हुए दूसरे जत्थे में शामिल पंजाब के निवासियों को उनके गृहनगर ले जाने की व्यवस्था की है। दूसरे राज्यों के लोगों को रविवार सुबह एक फ्लाइट के जरिए अमृतसर से दिल्ली ले जाया जाएगा और फिर उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर ले जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी बार अमेरिका से निकाले गए 119 भारतीय, आज अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा विमान
ये भी पढ़ें:अमेरिका के ऐलान से नाटो की बढ़ी टेंशन, पर रूस होगा खुश; यूक्रेन को भी करारा झटका

67 पंजाब, 33 हरियाणा के लोग

विमान शनिवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। ​डिपोर्ट होने वाले 119 लोगों में से 100 लोग पंजाब और हरियाणा से हैं। इनमें से 67 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 8 गुजरात से, 3 उत्तर प्रदेश से, 2-2 गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से और एक-एक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से हैं। इससे पहले भी एक विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।