Two ministers to be dropped cabinet reshuffle surrounds Raghav Chadha Speculations मोदी कैबिनेट में हो सकती है राघव चड्ढा की एंट्री, 2 मंत्रियों के बाहर होने की अटकलें, India News in Hindi - Hindustan
More

मोदी कैबिनेट में हो सकती है राघव चड्ढा की एंट्री, 2 मंत्रियों के बाहर होने की अटकलें

Rajyasabha: मई में AAP से भाजपा में आए राघव चड्ढा को उच्च सदन की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। तब राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन की तरफ से समिति को दोबारा बनाया गया था और 10 सदस्यों को नामित किया था।

Wed, 10 June 2026 12:07 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मोदी कैबिनेट में हो सकती है राघव चड्ढा की एंट्री, 2 मंत्रियों के बाहर होने की अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle: राज्यसभा चुनाव परिणाम से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, अब तक NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। कहा जा रहा है कि इस दौरान टीम मोदी से कई मंत्री बाहर जा सकते हैं और संगठन में पद संभाल सकते हैं। वहीं, चुनावी राज्यों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों की भी एंट्री हो सकती है।

राघव चड्ढा के नाम की अटकलें

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी खासी सक्रिय नजर आ रही है। इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि कैबिनेट में पंजाब के चेहरों को शामिल किया जा सकता है। भाजपा ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट से महासचिव तरुण चुघ को मैदान में उतारा है। उनके अलावा पूर्व कांग्रेस नेता और राज्य में भाजपा की कमान संभाल चुके सुनील जाखड़ के नाम की भी अटकलें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RS चुनाव के बाद बदलेगी टीम मोदी, कैबिनेट से कई मंत्री होंगे बाहर! क्या है प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम आदमी पार्टी से आए राघव चड्ढा को भी कैबिनेट में मौका दिया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर चड्ढा या पार्टी नेता की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। दरअसल, पंजाब से आने वाले नेता रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया है। ऐसे में पंजाब के कई नए चेहरों के मंत्री परिषद में आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

2 मंत्रियों का कट सकता है टिकट

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 2 मंत्री बाहर किए जा सकते हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि इनमें किन नेताओं नाम शामिल है और इसे लेकर आधिकारिक रूप से भी कुछ नहीं बताया गया है। खास बात है कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों को टिकट नहीं दिया है। इनमें बिट्टू के अलावा जॉर्ज कुरियन का नाम भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट में आ सकते हैं पूर्व कांग्रेस नेता,राज्यसभा चुनाव ने बढ़ाया सस्पेंस

दक्षिण भारतीय राज्य की किसे मिलेगी कमान

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कैबिनेट फेरबदल में 10 से 12 मंत्री शामिल या बदले जा सकते हैं। कई मंत्रियों के विभाग बदले जाने की भी अटकलें हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि भाजपा किसी कैबिनेट मंत्री को कर्नाटक इकाई का प्रमुख भी बना सकती है। हालांकि, नाम अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, पार्टी के कर्नाटक प्रमुख बीवाई विजयेंद्र हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार में बन सकते हैं ये दो नए मंत्री, राघव चड्ढा पर भी अटकलें

याचिका समिति के अध्यक्ष हैं राघव चड्डा

मई में चड्ढा को उच्च सदन की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। तब राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन की तरफ से समिति को दोबारा बनाया गया था और 10 सदस्यों को नामित किया था। समिति में चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंक कुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी अन्य सदस्य हैं।