This former Congress leader could join the Modi Cabinet Rajya Sabha elections have heightened the suspense Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में आ सकते हैं यह पूर्व कांग्रेस नेता, राज्यसभा चुनाव ने बढ़ाया सस्पेंस, India News in Hindi - Hindustan
More

Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में आ सकते हैं यह पूर्व कांग्रेस नेता, राज्यसभा चुनाव ने बढ़ाया सस्पेंस

Cabinet Reshuffle: कैबिनेट में फेरदबदल को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन NDA या भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन राज्यसभा चुनावों ने इसे लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। वहीं, भाजपा कई मंत्रियों को संगठन स्तर की जिम्मेदारियां दे चुकी है।

Sat, 6 June 2026 08:51 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में आ सकते हैं यह पूर्व कांग्रेस नेता, राज्यसभा चुनाव ने बढ़ाया सस्पेंस

Cabinet Reshuffle: राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से ही अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम न होना और पार्टी महासचिव तरुण चुघ की एंट्री है। इसके साथ ही संकेत मिलने लगे हैं कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो सकते हैं। अटकलें ये भी हैं कि इस बार पंजाब से सुनील जाखड़ को भी मौका दिया जा सकता है।

दो केंद्रीय मंत्री लिस्ट में नहीं

बिट्टू के अलावा भाजपा के उम्मीदवारों (BJP Rajyasabha List) की ताजा लिस्ट से मंत्री जॉर्ज कुरियन का नाम भी गायब है। वहीं, नई चुघ और हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया को राजस्थान से मौका दिया गया है। पार्टी को अभी कर्नाटक के लिए उम्मीदवार तय करना है और झारखंड में चुनाव लड़ने का फैसला करना है। राज्यसभा की 24 और तीन उपचुनाव वाली सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख आठ जून है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव में कितनी सीटें जीत पाएगी BJP, जादुई आंकड़े से 15 सांसद दूर NDA

पंजाब कोटे से कौन होंगे मंत्री

बिट्टू का नाम नहीं होने के बाद अटकलें तेज हो गईं हैं कि पंजाब कोटे से सरकार में मंत्री कौन होगा। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, चुघ के अलावा भाजपा के पूर्व पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ के नाम की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। वहीं, नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

फिलहाल, जाखड़ का नाम भाजपा उम्मीदवारों में शामिल नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि उम्मीदवारों की सूची में नहीं होने के बाद भी जाखड़ के मंत्री पद की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 राज्यों की जीत के सूत्रधार बने डॉ सतीश पूनिया; अब राज्यसभा में होगी नई पारी

क्या है वजह

हाल ही में भाजपा ने राज्य में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सिख नेता को कमान सौंपे के बाद पार्टी हिंदू चेहरे को कैबिनेट में लाकर संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है। अब इस प्रक्रिया में चुघ और जाखड़ दोनों ही फिट बैठते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भाजपा पंजाब से दलित या ओबीसी को भी शामिल कर सकती है।

2 मंत्रियों का क्या होगा

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने अपनी सुनिश्चित जीत वाली 11 में से 10 के लिए और तय जीत वाले एक उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इस समय कार्यकाल पूरा कर रहे दो केंद्रीय मंत्रियों जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट नहीं दिया गया है। बिट्टू पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अब वहीं काम करेंगे, जबकि कुरियन संगठन में आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने से JMM नाराज

कब होगा कैबिनेट फेरबदल

फिलहाल, कैबिनेट में फेरदबदल को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन NDA या भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन राज्यसभा चुनावों ने इसे लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। वहीं, भाजपा कई मंत्रियों को संगठन स्तर की जिम्मेदारियां दे चुकी है।